सिपाही भर्ती 2018: JSSC ने 10वीं पास के लिए निकाली सिपाही 518 पदों के लिए भर्तियाँ - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

सिपाही भर्ती 2018: JSSC ने 10वीं पास के लिए निकाली सिपाही 518 पदों के लिए भर्तियाँ

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने एक्साइज कांस्टेबल (उत्पाद सिपाही) पद पर कुल 518 रिक्तियां निकाली हैं।

 आयोग इन पदों को झारखंड एक्साइज कांस्टेबल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (जेईसीसीई) -2018 के माध्यम से भरेगा।

 हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों का प्राप्त होगा।

 अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी का माना जाएगा।

 इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 आवेदन करने की अंतिम तारीख 09 फरवरी 2019 है। 

पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं : 

एक्साइज कांस्टेबल (उत्पाद सिपाही), कुल पद : 518
(श्रेणी के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण)

- अनारक्षित, पद : 264
- एससी, पद : 138
- एसटी, पद : 50
- ओबीसी, पद : 22
- बीसी, पद : 44

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। 
आयु सीमा (01 अगस्त 2018 को)
- अन्य राज्यों के अनारक्षितों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।
- झारखंड के अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट होगी। 
- झारखंड के अनारक्षित और अत्यंत पिछड़ा/ पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट होगी। 
- झारखंड के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट होगी। 

वेतनमान : 5200 रुपये से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1900 रुपये।

चयन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा ( झारखंड एक्साइज कांस्टेबल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (जेईसीसीई) -2018), शारीरिक जांच परीक्षा और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। 

परीक्षा का स्वरूप
- लिखित परीक्षा में तीन पेपर शामिल होंगे। सभी में वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। 
- पहला पेपर भाषा ज्ञान का होगा। इसमें हिंदी भाषा ज्ञान के 80 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा ज्ञान के 40 प्रश्न होंगे। इस पेपर में पास होने के लिए न्यूनतम 30 अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। 
- दूसरा पेपर क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा ज्ञान का होगा। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के कुल 100 प्रश्न होंगे। इसमें पास होन के लिए कोई न्यूनतम अंक तय नहीं है। 
- तीसरे पेपर में सामान्य अध्ययन, झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान, सामान्य विज्ञान और सामान्य गणित के कुल 120 प्रश्न होंगे। इस पेपर में पास होने के लिए भी न्यूनतम 30 अंक प्राप्त होना जरूरी है। 
- प्रत्येक पेपर के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। 
- तीनों ही पेपर के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। 
- प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। 

शारीरिक जांच परीक्षा 
- ऊंचाई और सीने का माप लिया जाएगा।
- दौड़ (पुरुष) : 10 किलोमीटर की दौड़ 60 मिनट में पूरी करनी होगी। 
- दौड़ (महिला) : 05 किलोमीटर की दौड़ 40 मिनट में पूरी करनी होगी। 

जरूरी सूचनाएं
- परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड लेकर जाएं। इसके बिना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। 
- परीक्षा में अपना आइडेंटिटि प्रूफ भी लेकर जाएं। इसके अलावा शुल्क भुगतान से संबंधित बैंक चालान की कॉपी भी अपने पास रखें। 
- अधिक जानकारियों के लिए वेबबाइट पर विजिट करते रहें। 

परीक्षा शुल्क
- 800 रुपये। झारखंड के एससी और एसटी आवेदकों के लिए 200 रुपये। 
- इसका भुगतान फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। 

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.jssc.nic.in) पर लॉगइन करें। यहां होमेपेज पर आपको ‘नोटिस’ सेक्शन नजर आएगा। इसके तहत मौजूद एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां Brochure of JECCE-2018 के सामने मौजूद पीडीएफ पर क्लिक करें। 
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही पदों के लिए दी गई योग्यता जांच लें। 
- इसके बाद होमपेज पर वापस आएं। यहां इंपोर्टेंट लिंक्स सेक्शन में जाएं। इसके नीचे दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म (अप्लाई) लिंक पर क्लिक करें। 
- अब खुलने वाले वेबपेज पर मौजूद Online Application Form For JECCE-2018 के सामने अप्लाई नाउ लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करें। 
- इस तरह नया वेबपेज खुलेगा। यहां ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें। 
- इस तरह आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
- इसके बाद प्रीव्यू बटन पर क्लिक करें। अब फॉर्म में भरी हुई जानकारियां को जांच लें। 
- सभी जानकारियां सही होने पर फॉर्म को सब्मिट कर दें। इस तरह आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। - इसके बाद फॉर्म में सभी जानकारियां भरने के अगले दिन 12 बजे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से दोबारा लॉगइन करें और अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क अदा करें।
- शुल्क का भुगतान करने के दो दिन बाद एक बार फिर से लॉगइन करें और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (20 से 40 केबी) और सिग्नेचर (10 से 20 केबी) स्कैन करके अपलोड करें। 
- अब फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें। फिर रजिस्ट्रेशन स्लिप और भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 

खास तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 09 फरवरी 2019 (रात 11:59 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 13 फरवीर 2019
- फोटो और सिग्नेटर सब्मिट करने की अंतिम तिथि : 16 फरवरी 2019
- आवेदन में सुधार कर सकते हैं : 19 फरवरी से 23 फरवरी 2019 तक

अधिक जानकारी यहां
ई-मेल : Jsscecce.Query@gmail.com, jharkhand_ssc@rediffmail.com 
वेबसाइट : www.jssc.nic.in





                    साभार हिंदुस्तान.कॉम

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad