नॉर्दर्न रेलवे 2019 ; खेल कोटे से भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

नॉर्दर्न रेलवे 2019 ; खेल कोटे से भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्दर्न रेलवे, नई दिल्ली ने खेल कोटे से भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

कुल 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

 विभिन्न खेलों के खिलाड़ी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां ग्रेड पे 2400/2800और 1900/2000 रुपये के लिए की जाएंगी।

 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

 आवेदन की अंतिम तारीख 18 जनवरी 2019 है। 

खेल के आधार पर रिक्तियों का ब्योरा 

एथलेटिक्स (10 0 मीटर दौड़), पद : 01 (पुरुष)
एथलेटिक्स (40 0 मीटर दौड़), पद : 01 (पुरुष)

एथलेटिक्स (हाईजंप), पद : 01 (पुरुष)
 एथलेटिक्स (शॉट पुट), पद : 01 (पुरुष)

हॉकी (गोल कीपर), पद : 01 (पुरुष)
हॉकी (फुलबैक), पद : 01 (पुरुष)

 हॉकी (फॉरवर्ड), पद : 01 (पुरुष)
हॉकी (फॉरवर्ड), पद : 01 (महिला)

हॉकी (हॉफ बैक), पद : 01 (महिला)
 क्रिकेट, पद : 02 (महिला)

बॉस्केटबॉल, पद : 02(पुुरुष)
बॉस्केटबॉल, पद : 03(महिला)

वालीबॉल, पद : 02 (पुुरुष)
हैंडबॉल, पद : 02 (महिला)

सूचना : उपरोक्त पदों में से 16 पद ग्रेड-पे 2400/2800 और पांच पद ग्रेड-पे 1900/2000 रुपये के लिए भरे जाएंगे। 

शैक्षणिक योग्यता *(ग्रेड पे 2400/2800 रुपये के लिए)
मान्यता प्राप्त संस्थन से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो। 

खेल संबंधी उपलब्धियां
ओलंपिक खेलों (सीनियर वर्ग) में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या 
वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। 
शैक्षणिक योग्यता *(ग्रेड पे 1900/2000 रुपये के लिए)
मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से बारहवीं पास हो। या समकक्ष योग्यता हो।

खेल संबंधी उपलब्धियां
वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। या 
कॉमनवेल्थ या एशिया चैंपियनशिप/ एशिया कप/ साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स/ यूएसआईसी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या
सीनियर/ यूथ/ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या
भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो। या 
फेडरेशन कप चैंपियनशिप (सीनियर कैटेगरी) में प्रथम स्थान हासिल किया हो। 

वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। 

आयु सीमा (सभी पद) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल। आयुसीमा का आकलन 01 जनवरी 2019 के आधार पर किया जाएगा। .

चयन प्रक्रिया
स्पोर्ट्स, परफॉर्मेन्स के ट्रायल, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, इंटरव्यू, असेसमेंट, शैक्षणिक योग्यता और जनरल इंटेलिजेंस/ पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। .
इनके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। 

आवेदन शुल्क 
500 रुपये। एससी/ एसटी, दिव्यांग, महिला/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान इसका लिंक उपलब्ध होगा।

आवेदन प्रक्रिया 
वेबसाइट पर इस लिंक पर क्लिक करें http://sgc.rrcnr.org/
 इसके नीचे नोफिफिकेशन को पढ़ने के लिए इंग्लिश और हिन्दी भाषा के लिंक दिए गए हैं। अपनी सुविधा के अनुसार लिंक पर क्लिक करें। 
 ऐसा करने से पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यान पूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें। 
ऐसा करने से नया पेज खुल जाएगा। यहां फिर से विज्ञापन दिखाई देगा। इसके नीचे डिक्लेरेशन पर टिक मार्क करें और फॉर ऑनलाइन एप्लीकेशन क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें। 
इससे नया पेज खुल जाएगा। सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। नए पेज पर स्टेप-1 को निर्देशानुसार पूरा करें। इसके बाद रजिर्स्टड ई-मेल और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। 
खेल दस्तावेजों का साइज 100 केबी और फोटो और हस्ताक्षर का साइज 20 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अंत मेें भरे हुए आवेदन पत्र की ऑटोजेनरेटेड कॉपी डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

खास तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 जनवरी 2019 

अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें-
हेल्पलाइन : 9560268721, 9560268722, 9821418241 
                        साभार हिंदुस्तान।.कॉम

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad