असिस्टेंट प्रोफेसर के 1384 पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तारीख 5 मार्च 2019 - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1384 पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तारीख 5 मार्च 2019

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कुल 1384 रिक्तियां घोषित की हैं। 

ये नियुक्तियां अलग-अलग विषयों के लिए की जाएंगी। 

हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राप्त होगा। 

Top Career Options After ITI Courses in India and Abroad

अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा। 

आयोग ने इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 5 मार्च है।

 पद, योग्यता और आवेदन से संबंधित अन्य सभी 

जानकारियां पढ़ने के लिए नीचे देखें :
असिस्टेंट प्रोफेसर, कुल पद : 1384
(विषयों के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण)
- अंग्रेजी, पद : 130
- भौतिक शास्त्र, पद : 116
- राजनीति शास्त्र, पद : 59
- हिंदी, पद : 50
- गृह विज्ञान, पद : 09
- वाणिज्य, पद : 184
- रसायन शास्त्र, पद : 150
- गणित, पद : 99
- अर्थशास्त्र, पद : 61
- इतिहास, पद : 56
- वनस्पति शास्त्र, पद : 147
- प्राणी शास्त्र, पद : 125
- भूगोल, पद : 52
- समाज शास्त्र, पद : 36
- टीएसआर टेक्नोलॉजी, पद : 01
- सेरिकल्चर, पद : 03
- भू-गर्भशास्त्र, पद : 05
- मनोविज्ञान, पद : 08
- कंप्यूटर साइंस, पद : 12
- बायो टेक्नोलॉजी, पद : 06
- कंप्यूटर एप्लीकेशन, पद : 20
- विधि, पद : 32
- संस्कृत, पद : 05Y
- माइक्रो बायोलॉजी, पद : 08
- बायोकेमिस्ट्री, पद : 01
- वानिकी, पद : 01
- सूचना प्रौद्योगिकी, पद : 08

Top The Best Evergreen Career Opportunities for Engineering Graduates

योग्यता
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड और न्यूनतम 55 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त हो। 
- यूजीसी के नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) या राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली समकक्ष पात्रता परीक्षा (स्लेट/ सेट) में पास हो। 
- यूजीसी वर्ष 2009 में जारी नियमों के अनुसार पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नेट/ स्लेट/ सेट से छूट प्राप्त होगी।
- यूजीसी जिन विषयों में नेट/ स्लेट/ सेट का आयोजन नहीं करता, उन विषयों में नेट/ स्लेट/ सेट पास होना अनिवार्य नहीं है। 
 
आयु सीमा 
- न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। 
- छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। 

How to crack ssc online Exam with these Best Selection Tips ?

वेतनमान
15,600 रुपये से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6000 रुपये। 

चयन प्रक्रिया : योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा का स्वरूप
- ऑनलाइन परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें दो भागों (सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय) से सवाल पूछे जाएंगे। 
- सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह 100 अंकों का होगा। जबकि संबंधित विषय से 100 प्रश्न दिए जाएंगे। यह 200 अंकों का होगा। 
इंटरव्यू : परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए 30 अंक तय किए गए हैं। 

आवेदन शुल्क
- 400 रुपये। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों (एससी, एसटी, ओबीसी) और दिव्यागों के लिए 300 रुपये। 
- शुल्क का भुगतान डेबिट / क्रेडिट कार्ड/ इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। 

आवेदन प्रक्रिया
- वेबसाइट (www.psc.cg.gov.in) पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दाईं ओर दिए गए Advertisements लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां Title के अंतर्गत आपको ADVERTISEMENT FOR ASSISTANT PROFESSOR-2019 [HIGHER EDUCATION DEPT.] लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर पद से संबंधित विज्ञापन डाउनलोड हो जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। 
- इसके बाद होमपेज पर वापस आएं। अब यहां दाईं ओर दिए गए Online Application लिंक पर क्लिक करें। 
- अब खुलने वाले नए वेबपेज पर आपको ASSISTANT PROFESSOR (HIGHER EDUCATION DEPT.)-2019 लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। 
- इसके बाद CLICK HERE TO REGISTER... लिंक पर क्लिक करें। इस तरह रजिस्ट्रेशन वेबपेज खुल जाएगा।
- अब इसमें मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें। फॉर्म में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अवश्य लिखें। फिर डिक्लेरेशन करें। अब आई एग्री पर टिक मार्क कर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें। 

Why is The Best Career Opportunity in Rural Management?

- इसके बाद आपको ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे संभालकर रखें। अब आप इस आईडी और पासवर्ड की सहायता से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें। 
- फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारियां, योग्यता और पता संबंधी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें। ये दोनों फाइलें अधिकतम 100 केबी और जेपीजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।
- पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को जांच लें। फिर अंत में सब्मिट करें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें। 
- शुल्क का भुगतान करने पर आवेदन की रसीद प्राप्त होगी। इस पर पेमेंट डन लिखा होगा। इसे अपने पास संभालकर रखें। चयन प्रक्रिया के दौरान यह रसीद प्रस्तुत करनी होगी। 

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 05 मार्च 2019
अधिक जानकारी यहां
फोन : 0771-4040176
वेबसाइट : www.psc.cg.gov.in


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad