UP TEACHERS JOB : 4,502 सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार अध्यापकों की होगी भर्ती, अक्तूबर में मांगे जाएंगे आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP TEACHERS JOB : 4,502 सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार अध्यापकों की होगी भर्ती, अक्तूबर में मांगे जाएंगे आवेदन

प्रदेश के 4,502 सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार
अध्यापकों की भर्ती के लिए अक्तूबर में आवेदन मांगे जाएंगे।

 इसके लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है।

JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME


 उधर, संस्कृत शिक्षा परिषद ने भी सहायता प्राप्त 973 संस्कृत विद्यालयों में 12 सौ से अधिक सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। 

गौरतलब है कि सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2019 में प्रस्ताव मांगे गए थे।

 प्रदेश भर में इन विद्यालयों के प्रबंधकों ने उनके यहां स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा। इसमें कुल 32,891 रिक्त पद बताए गए थे।

Want to work away from home? then these Top Countries are ready to welcome, Know the purpose and expenses


जबकि प्रदेश भर में सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 68,436 पद सृजित हैं।

इन विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की इतनी बढ़ी संख्या होने पर बोर्ड ने शासन से इस संबंध में दिशा-निर्देश देने का कहा था।

इस पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष शिक्षकों के रिक्त पदों का सत्यापन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे।

BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth


बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के बाद रिक्त पदों की संख्या घटकर महज 16 हजार रह गई है। बोर्ड ने अब इन पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। भर्ती के लिए अक्तूबर में आवेदन मांगे जाएंगे।

सहायताप्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 16 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे।
-डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad