उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी लेखा, सहायक समीक्षा अधिकारी और अपर निजी सचिव के 173 पदों पर भर्तियाँ जल्द - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी लेखा, सहायक समीक्षा अधिकारी और अपर निजी सचिव के 173 पदों पर भर्तियाँ जल्द

 उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी लेखा, सहायक समीक्षा अधिकारी और अपर निजी सचिव के 173 पदों पर जल्द भर्ती होगी।


 सचिवालय प्रशासन ने इन पदों पर भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेज दिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस समय सचिवालय से लेकर सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।

 सचिवालय प्रशासन विभाग ने खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। लोकसेवा आयोग अब इन खाली पदों पर भर्ती के लिए योग्यता के आधार पर विज्ञापन निकालते हुए भर्तियां करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के आधार पर खाली पदों पर भर्तियां छह माह के अंदर की जानी हैं। सचिवालय प्रशासन ने लोकसेवा आयोग से इन पदों को तय समय में भर्ती का अनुरोध किया है।


 इन भर्तियों में निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। समीक्षा अधिकारी बनने के लिए अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में सफल होना होता है।


 पास होने वाले अभ्यर्थियों को सामान्यत: सचिवालय भवन लखनऊ में नियुक्त किया जाता है।


पद नाम                         संख्या    योग्यता
समीक्षा अधिकारी              43        स्नातक
सहायक समीक्षा अधिकारी 105    स्नातक के साथ ओ लेवल
समीक्षा अधिकारी लेखा    04    स्नातक कामर्स या समकक्ष
अपर निजी सचिव            21    स्नातक के साथ ट्रिपल सी
 
लोकसेवा आयोग करेगा भर्ती
लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश भर्ती करेगा। इन पदों के लिए वह विज्ञापन निकाल कर आवेदन मांगेगा। विज्ञापन ऑनलाइन के साथ राष्ट्रीय अखबारों में भी प्रकाशित किया जाएगा। 



1 comment:

Post Top Ad