उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में 461 पदों पर इंजीनियरों की भर्तियाँ, देखें डिटेल्स - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में 461 पदों पर इंजीनियरों की भर्तियाँ, देखें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में बड़े पैमाने पर इंजीनियरों की भर्ती होने जा रही हैं।


 कुल 461 पदों पर इंजीनियरों की भर्ती होगी। बता दें कि ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर होंगी।

 इस भर्ती के लिए कुछ पदों का प्रस्ताव भेजा जा चुका है जबकि कुछ का इसी महीने भेजा जाएगा। 

आवास विकास में युवाओं को इंजीनियर बनने का यह सुनहरा मौका है।

पदों का विवरण –

जूनियर इंजीनियर – 384 पद

असिस्टेंट इंजीनियर – 77 पद

आवास आयुक्त अजय चौहान खाली पदों पर भर्ती के प्रयास में तेजी से लगे हैं ताकि युवाओं को जल्द नौकरी मिले और परिषद में इंजीनियरों की कमी भी दूर हो जाए।

 कुछ भर्तियों का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को इसी महीने भेजा जाएगा जबकि सहायक अभियंताओं के 77  पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग से कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव भी लोक सेवा आयोग को इसी महीने जाएगा।

 आवास विकास परिषद दोनों आयोगों से शीघ्र भर्ती की सिफारिश भी कर रहा है। ताकि 2021 तक परिषद को युवा इंजीनियर मिल जाएं।

रिक्त पदों का विवरण - 

आवास विकास में कुल एई व जेई के पद -  783

एई व जेई के खाली पद - 461

एई के कुल पदों की संख्या    187

मैजूदा समय में कुल एई - 110

एई के खाली पद -  77

जेई के कुल पद  596

मौजूदा समय में जेई - 212

जेई के खाली पदों की संख्या - 384 

मालूम हो कि करीब दो वर्ष पहले सहायक अभियंताओं की भर्ती आईआईटी कानपुर से कराने की तैयारी की गई थी। इसके लिए कानपुर आईआईटी से प्रस्ताव भी मांगा गया था। 

भर्ती की सहमति भी दे दी थी लेकिन अब इसे खारिज कर दिया गया है। सहायक अभियंताओं की भर्ती अब लोक सेवा आयोग से ही होगी।


UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए

 यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश AWAS VIKAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए

 यहां क्लिक करें।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad