एडेड जूनियर हाई स्कूलों की शिक्षक भर्ती : भर्ती के निर्देश स्पष्ट नहीं, अभ्यर्थियों में असमंजस, लिखित परीक्षा में अब होगा एक प्रश्न पत्र - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

एडेड जूनियर हाई स्कूलों की शिक्षक भर्ती : भर्ती के निर्देश स्पष्ट नहीं, अभ्यर्थियों में असमंजस, लिखित परीक्षा में अब होगा एक प्रश्न पत्र

प्रयागराज: एडेड जूनियर हाई स्कूलों की शिक्षक भर्ती की लिखित


परीक्षा से पहले इनके शासनादेशों में लगातार बदलाव चल रहा है।

 1 माह के भीतर दो शासनादेश जारी हुई और दोनों में निर्देश स्पष्ट नहीं है। सहायक अध्यापक पद की लिखित परीक्षा सिर्फ एक प्रश्न पत्र की होनी है। जबकि आदेश में दो प्रश्न पत्रों का जिक्र है। 

इसीलिए तीसरा शासनादेश जारी होना तय है। भर्ती का विज्ञापन 18 फरवरी को जारी किया जाएगा।

प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल में 1894 पदों की भर्ती होनी है। इसका शासनादेश 18 जनवरी को जारी हुआ और परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को परीक्षा का जिम्मा सौंपा गया।

 हालांकि शासनादेश में यह स्पष्ट नहीं था की भर्ती के लिए किन विषयों की परीक्षा होगी और पाठ्यक्रम हुआ स्तर क्या होगा। इस पर दूसरा शासनादेश बीती 10 फरवरी को आया। इसमें पाठ्यक्रम और परीक्षा को तो स्नातक स्तरीय बताया गया लेकिन कई अन्य बिंदुओं पर बड़ी चूक हो गई। मसलन एक प्रश्न पत्र की सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा की समय सारणी जारी हुई।

 जबकि बिंदु दो में कहा गया है कि प्रथम प्रश्न पत्र में 50 और दूसरे प्रश्न पत्र में 100 सवाल होंगे। परीक्षा संस्था का कहना था कि यह सवाल एक ही प्रश्न पत्र के दो खंडों में रहेंगे।

 आदेश में कहा गया कि लिखित परीक्षा 4 विषयों भाषा, विज्ञान गणित व सामाजिक विषय की होगी।

अभ्यर्थी को उनमें से एक खंड का चयन करना है। इस निर्देश में सामाजिक विषय को सामान्य अध्ययन लिखा गया है। जबकि सामान्य अध्ययन की परीक्षा सहायक अध्यापकों प्रधानाध्यापक दोनों के लिए अनिवार्य है। इतना ही नहीं सामान्य ज्ञान को भी प्रथम प्रश्न पत्र लिख दिया गया है जबकि यह प्रश्न पत्र का पहला खंड होगा।

 इसी तरह से प्रधानाध्यापक पद के लिए भी निर्देश स्पष्ट नहीं है। इसमें अभ्यर्थियों में असमंजस है। इसे खत्म करने के लिए पंच संस्था सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शासन को पत्र भेजा है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad