UP TEACHERS RECRUITMENT ; ऐडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्र0अ0/स0अ0 पद पर भर्ती हेतु निर्देश जारी, 11 अप्रैल को होगी परीक्षा - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP TEACHERS RECRUITMENT ; ऐडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्र0अ0/स0अ0 पद पर भर्ती हेतु निर्देश जारी, 11 अप्रैल को होगी परीक्षा

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में


प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर चयन हेतु भर्ती परीक्षा आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूoहाoस्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर चयन हेतु भर्ती परीक्षा आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में कतिपय बिन्दुओं पर पुनः मार्गदर्शन मांगा गया है, जिसके कम में भर्ती परीक्षा आयोजित कराये जाने की कार्यवाही के संबंध में बिन्दुवार निम्नवत निर्देश हैं:

(1) बिन्दु संख्या-1 के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल जूनियर हाई स्कूल) (अध्यापकों की भर्ती और सेवा की शर्ते) नियमावली, 1978 के नियम-4 में मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम अर्हताओं का उल्लेख है, जिसमें सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक निर्धारित किया गया है।

 अतः सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती हेतु परीक्षा का स्तर स्नातक रखा जाय।

(2) बिन्दु संख्या-2 के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में जूनियर हाई स्कूल हेतु निर्धारित मान्य एवं मानकों के अनुसार जूनियर हाई स्कूलों में भाषा, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विषय के अध्यापकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने का उल्लेख है।

 अतः सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर चयन हेतु भाषा, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विषय हेतु परीक्षा आयोजित करायी जाय।

 इस हेतु भाषा, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विषय हेतु स्नातक स्तरीय पाठ्यकम के आधार पर स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करायी जाय। सामान्य ज्ञान का प्रथम प्रश्नपत्र सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा भाषा, सामान्य अध्ययन तथा विज्ञान एवं गणित में किसी एक खण्ड का अभ्यर्थी को चयन करना है। 

भाषा में संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी में किसी एक का चयन करना है। प्रथम प्रश्नपत्र में 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे और द्वितीय प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न सम्बन्धित विषय से होंगे।

(3) बिन्दु संख्या-3 के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाई स्कूल) (अध्यापकों की भर्ती और सेवा की शर्ते) नियमावली 1978 में प्रधानाध्यापक के पद पर चयन हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक के साथ-साथ अध्यापक के रूप में 05 वर्षों का शिक्षण अनुभव प्राविधानित किया गया है। 

प्रधानाध्यापक के पद पर चयन हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता स्नातक के साथ-साथ अध्यापक के रूप में 05 वर्षों का शिक्षण अनुभव अनिवार्य है।

 प्रधानाध्यापक के पद पर चयन हेतु अर्हता का परीक्षण स्नातक स्तरीय पाठ्यकम के आधार पर सामान्य प्रशासनिक क्षमता एंव अन्य विषयों के ज्ञान पर आधारित प्रश्नपत्र का निर्माण किया जाए एवं एक प्रश्नपत्र शिक्षा विभाग से सम्बन्धित विभिन्न अधिनियमों, नियमों शासनादेंशों, का पालन करने का आदेश जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad