7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जुलाई से वेतन में होगी बढ़ोत्तरी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जुलाई से वेतन में होगी बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों के


लिए बड़ा ऐलान किया है. केंद्र सरकार जल्द ही देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है।

केंद्र सरकार जुलाई माह में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लंबे समय से रुका हुआ महंगाई बहता बहाल कर सकती है।


कोरोना महामारी से प्रभावित हुआ महंगाई भत्ता

देश में कोरोना महामारी के आगमन के कारण बीते साल अप्रैल में ही क्रेंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती का ऐलान किया था।

सरकार ने बीते साल में  जनवरी, 2020 और 1 जुलाई, 2020 को केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्तों की किस्त पर रोक लगा दी थी।

देश के वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ महीनों पहले यह घोषणा की थी कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की किस्तें जुलाई माह में जारी की जा सकती हैं।

उन्होंने यह जानकारी साझा करते हुए यह भी कहा तथा कि सरकार जुलाई माह में महंगाई भत्ते कि दो बकाया किस्तें भी जारी कर सकती है।


नई दर पर मिलेगा महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली महंगाई भत्तों की तीन किस्तों को लेकर एक बड़ी घोषणा यह भी की गई है कि ये सभी किस्तें नई दर के आधार पर मिलेगी। अर्थात अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भी बढ़कर मिलेगा।

अभी तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 17 फीसदी की दर के आधार पर दिया जा रहा था। अब यह नई दर 28 फीसदी के आधार पर जारी किया जाएगा।

जनवरी, 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी।

इसके बाद जून, 2020 में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी।

जनवरी, 2021 में भी महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई थी।

इस कुल बढ़ोत्तरी के साथ अब केंद्रीय कर्मचारियों को 28 फीसदी दर के आधार पर महंगाई भत्ता मिलेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad