इंडियन आर्मी भर्ती 2021 : सिपाही, क्लर्क समेत कई पदों के लिए सेना भर्ती रैली, आज से करें आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

इंडियन आर्मी भर्ती 2021 : सिपाही, क्लर्क समेत कई पदों के लिए सेना भर्ती रैली, आज से करें आवेदन

Indian army recruitment rally 2021 : इंडियन आर्मी पंजाब के युवाओं के लिए 6 सितंबर से 25 सितंबर 2021


के बीच न्यू अमृतसर स्टेशन (एनएएमएस), खासा कैंटोनमेंट में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है।

 इस रैली में अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के युवा हिस्सा लेंगे। 

इसके जरिए भारतीय सेना में सिपाही जीडी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास व 10वीं पास) के पदों पर भर्ती होगी।

 इच्छुक उम्मीदवार इस रैली में शामिल होने के लिए  joinindianarmy.nic.in पर जाकर 21 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 ध्यान रहे कि एंट्री गेट सुबह 4 बजे से 9 बजे तक ही खुला रहेगा। 

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 22 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021 के बीच भेजा जाएगा। जगह और समय की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई होगी।

सिपाही - जनरल ड्यूटी (ऑल आर्म्स):

- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 2000 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)

- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही टेक्निकल:

- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)

- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 

सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)

- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)

- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास। 12वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो व इंग्लिश होना जरूरी। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। 

सिपाही क्लर्क/स्टोरी कीपर टेक्निकल

- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 98 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)

- कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।

सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)

- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)

- 10वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी ।

सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास) 

- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 98 से 01 अप्रैल 2004 के बीच हुआ हो)

- 8वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 


पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad