ISRO में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इसरो में अप्रेंटिस के 43 पदों पर भर्तियाँ - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

ISRO में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा वालों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इसरो में अप्रेंटिस के 43 पदों पर भर्तियाँ

इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स करने वालों के लिए


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी पाने का मौका है। 

इसरो ने अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इंजीनियरिंग के कई अलग-अलग ब्रांचों के लिए ये भर्तियां होने जा रही हैं। 

इस सरकारी नौकरी (Government Job) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इसरो अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2021 की डीटेल आगे दी जा रही है।


पदों की डीटेल

ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 13 पद

टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस - 30 पद

कुल पदों की संख्या - 43


इन ब्रांचों के लिए वैकेंसी

सिविल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग

फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी


कौन कर सकता है अप्लाई (ISRO Apprentice Eligibility)

संबंधित ब्रांच से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा करने वाले युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

कॉमर्शियल प्रैक्टिसेज़ (Commercial Practices) में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। 

आपकी उम्र अप्रेंटिसशिप नियमों (Apprenticeship Rule) के अनुसार होनी चाहिए।


कैसे करें अप्लाई:

इसरो ये भर्तियां इसरो के बंगलुरू मुख्यालय के लिए है। इसके लिए आपको NATS Portal यानी नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।

 उसके बाद आगे दिये गये इसरो नोटिफिकेशन से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। 

उसे भरें और फिर इसरो की ईमेल आईडी hqapprentice@isro.gov.in पर भेज दें। 

आपका आवेदन 22 जुलाई 2021 तक इसरो को प्राप्त हो जाना चाहिए। एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आगे दिये गये ISRO Apprentice Notification 2021 पर क्लिक करें।


कैसे होगा सेलेक्शन (ISRO Apprentice Selection Process)

इन भर्तियों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। क्वालिफाईंग एग्जामिनेशन के मार्क्स के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा।


ISRO Apprentice Notification 2021 और एप्लीकेशन फॉर्म के लिए यहां क्लिक करें।
NATS पर रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad