UP Lekhpal भर्ती 2021: पिछली भर्ती के सिलेबस पर आयोजित होगी लेखपाल भर्ती या फिर होगा बदलाव, जान लीजिए जरूरी बात - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Lekhpal भर्ती 2021: पिछली भर्ती के सिलेबस पर आयोजित होगी लेखपाल भर्ती या फिर होगा बदलाव, जान लीजिए जरूरी बात

उत्तर प्रदेश में PET के आयोजन के बाद जल्द ही लेखपाल के


7882 पदों पर भर्ती के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

 PET और लेखपाल भर्ती परीक्षा, दोनों का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन होना है। 

गौरतलब है कि राज्य में अब लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी UPSSSC को दे दी गई है।

 UPSSSC द्वारा पहली बार लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाना है, इसलिए अभ्यर्थियों के मन में यह चिंता उत्पन्न होने लगी है कि क्या इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन पिछली भर्ती के ही सिलेबस पर होगा या इसमें बदलाव किया जाएगा। 

दरअसल अभ्यर्थियों के ऐसा सोचने की वजह यह है कि UPSSSC द्वारा आयोजित किए जा रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया गया है।

 लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अब अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य कर दिया गया है और साथ ही इसमें से इंटरव्यू भी खत्म कर दिया गया है।

क्या पिछली भर्ती के सिलेबस पर ही आयोजित होगी परीक्षा :

लेखपाल की इस भर्ती के लिए परीक्षा किस सिलेबस पर आयोजित होगी, इसकी जानकारी तो इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। 

हालांकि अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन का इंतजार ना करते हुए तुरंत इस भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारियों में लग जाना चाहिए।

 अभ्यर्थी अभी पुराने सिलेबस के ही मुताबिक पढ़ाई कर सकते हैं, क्योंकि सिलेबस में बदलाव किए जाने की उम्मीद बेहद कम है और अगर इसमें बदलाव किया भी जाएगा तो वो आंशिक होगा।

क्या था पिछली भर्ती का सिलेबस :

पिछली लेखपाल भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी सेक्शन में अभ्यर्थियों से अलंकार, रस, समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांश, लोकोक्तियां एवं मुहावरे और त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द जैसे प्रश्न पूछे गए थे, जबकि सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, राष्ट्र तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की समायिक घटनायें, भारत का इतिहास,भूगोल, राजव्यवस्था, तथा अंतराष्ट्रीय भूगोल और घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।

इसके अलावा ग्राम समाज एवं विकास सेक्शन में ग्राम विकास, ग्राम विकास योजनायें एवं प्रबन्धन, ग्राम विकास शोध प्रणालियाँ, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाऐं, ग्रामीण समाजिक विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार जैसे टॉपिक्स से तथा गणित के सेक्शन में अंकगणित एवं सांख्यकी, बीजगणित और रेखागणित के विभिन्न टॉपिक्स से प्रश्न पूछ गए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad