UP में कितने चरणों की परीक्षा के बाद मिलती है लेखपाल की नौकरी, क्या आपको है ये जानकारी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP में कितने चरणों की परीक्षा के बाद मिलती है लेखपाल की नौकरी, क्या आपको है ये जानकारी

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही


नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाना है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाना है और इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाना है।

 हालांकि UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना होगा और इस PET का आयोजन UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को किया जा चुका है।

कितने चरणों की परीक्षा के बाद मिलेगी लेखपाल की नौकरी :

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि उन्हें कितने चरणों की परीक्षाओं में उतीर्ण होने के बाद लेखपाल की नौकरी मिलेगी।

 दरअसल लेखपाल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET में उतीर्ण होना आवश्यक है और साथ ही यह भी घोषणा की जा चुकी है कि लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। 

ऐसे में अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या लेखपाल के पदों पर चयनित होने के लिए उन्हें अन्य किसी परीक्षा में भी शामिल होना होगा। 

हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक लेखपाल के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ इन्हीं दो परीक्षाओं में उतीर्ण होना होगा।

 लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए पहले इंटरव्यू का आयोजन होता था, लेकिन इसे अब समाप्त कर दिया गया है। 

अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी नोटिफिकेटशन के माध्यम से मिलेगी जो कि जल्द ही UPSSSC के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

इस पैटर्न पर होगी होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा :

लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन नंवबर 2021 में किया जाना है और इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते है। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad