एडमिशन 2022-23: प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी, देखिए गाइडलाइन्स - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

एडमिशन 2022-23: प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी, देखिए गाइडलाइन्स

 Nursery Admission 2022-23 : शिक्षा निदेशालय,


दिल्ली ने प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी दाखिला 2022-23 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

 निदेशालय के आदेश के अनुसार, प्राइवेट नर्सरी स्कूल (6 वर्ष से कम आयु के लिए) एडमिशन फॉर्म 15-12-2021 से उपलब्ध कराएंगे। 

यानी अपने बच्चों का एडमिशन कराने वाले लोग संबंधित स्कूलों से 15 दिसंबर 2021 से नर्सरी एडमिशन 2022 के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।

स्कूलों में आवेदन जमा कराने की अतिम तिथि 07-01-2022 तय की गई है। आवेदन पत्रों के आधार पर सभी प्राइवेट स्कूल आवेदन करने वाले छात्रों की सूचना 21 जूनवरी 2022 को प्रकाशित/प्रदर्शित/अपलोड करेंगे।

एडमिशन के लिए संबंधित छात्र के मार्क्स 28 जनवरी को स्कूल द्वारा अपलोड की जानी है। इसके बाद 04-02-2021 को एडमिशन के लिए पात्र छात्रों की पहली सूची स्कूल अपलोड करेंगे।

स्कूलों की पहली सूची के अनुसार पैरेंट्स 05 से 12 फरवरी 2022 के बीच अपने चिंताओं के बोर में स्कूल से मौखिक या लिखित में सूचनाएं हासिल कर सकेंगे और स्कूल में अपनी सीट पक्की कर सकेंगे।

इसके बाद 21 फरवरी 2022 को नर्सरी एडमिशन के लिए पात्र छात्रों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची के तहत पैरेंट्स अपनी शंकाओं का समाधान 22 से 28 फरवरी 2022 तक करा सकेंगे।

इसके बाद 15 मार्च 2022 से उन सीटें पर एडमिश्न शुरू होंगे जो किसी स्कूल में शेष रह गई होंगी और 31 मार्च 2022 से एडमिशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

 यहांआगे पीडीएफ फाइल में देखिए नर्सरी एडमिशन 2022 की कम्प्लीट गाइडलाइन्स-



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad