UPSSSC Exams 2021: पटरी से उतर चुका है UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर, जानें राज्य में 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब कब होंगी परीक्षाएं - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UPSSSC Exams 2021: पटरी से उतर चुका है UPSSSC का एग्जाम कैलेंडर, जानें राज्य में 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब कब होंगी परीक्षाएं

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल समेत 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। 

5 विभागों के 22,794 पदों पर होने वाली ये भर्तियां UPSSSC द्वारा आयोजित की जानी है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती करती है और आयोग के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मार्च 2022 तक इसे 22,794 नए पदों पर भर्ती करनी है।

 ये भर्त्तियां पांच अलग अलग विभागों में रिक्त प


दों पर की जानी हैं। 

हालांकि इन भर्तियों में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। 

इन रिक्त पदों में लेखपाल के 7,882 पदों समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विभागों के पद शामिल हैं।

ये है एग्जाम शेड्यूल :

UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी।

 इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 2,500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक एवं आशुलिपिक के 2,000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एक्सरे प्राविधिक के1,200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी। 

हालांकि, राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, इसलिए इन भर्तियों के लिए अब समय से परीक्षा कराना संभव नहीं है।

अब इस महीने में हो सकती है परीक्षा :

राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, ऐसे में इन परीक्षाओं का समय से आयोजन संभव नहीं है। 

वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 22,794 पदों पर भर्ती के लिए अब यूपी में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है और इनके लिए लिखित परीक्षा जनवरी या फरवरी महीने में आयोजित की जा सकती है। अभ्यर्थियों को इनसे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad