UP Election Date 2022 : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान, जानिए किस चरण में किस जनपद व विधानसभा क्षेत्र में होगी वोटिंग - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Election Date 2022 : उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे मतदान, जानिए किस चरण में किस जनपद व विधानसभा क्षेत्र में होगी वोटिंग

 उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से


मतदान होंगे। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान का कार्यक्रम जारी किया है। उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान होगा, जबकि दस मार्च को परिणाम जारी होंगे।

उत्तर प्रदेश में मतदान का क्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रारंभ होकर ब्रज, रुहेलखंड, मध्य तथा बुंदेलखंड के साथ पूर्वांचल में समाप्त होगा।

पहले चरण का मतदान दस फरवरी को होगा। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव होंगे। इसमें शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ में मतदान होगा।

दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में 09 जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, और शाहजहांपुर के मतदाता वोट डालेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad