इंडियन नेवी में निकली बंपर वैकेंसी:2500 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

इंडियन नेवी में निकली बंपर वैकेंसी:2500 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

इंडियन नेवी में नौकरी कर देश सेवा करने का सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने सेलर और आर्टिफिशर के 2500 पदों पर भर्ती निकली है।


 जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आज से इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर 5 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

उमीदवारों का सिलेक्शन 3 चरण में होने वाले टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

21,700 से 69,100 रुपए मिलेगी सैलरी

इंडियन नेवी में सिलेक्शन होने के बाद उमीदवारों को शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने 14,600 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद उमीदवारों को नेवी के डिफेंस पे मैट्रिक्स लेवल-3 में प्रमोट किया जाएगा। इसके बाद उनकी मंथली सैलरी 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक बढ़ा दी जाएगी।

इसके साथ ही आर्टिफिशर अप्रेंटिस पोस्ट पर सिलेक्ट हुए लोगों को हर महीने 5200 रुपए डीए मिलेगा।

नौसेना में 2500 पदों पर निकली भर्ती के लिए सिलेक्शन की प्रक्रिया 3 चरणों में होगी।

पहला चरण : दोनों पदों के लिए एक कॉमन लिखित परीक्षा होती है। पेपर हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। 

एक घंटे चलने वाली इस परीक्षा में सभी सवाल अंग्रेजी, साइंस, मैथ और जनरल अवेयरनेस से पूछे जाते हैं। सभी प्रश्न 12वीं स्तर के होते हैं।

दूसरा चरण : सिलेक्शन की दूसरी स्टेज में फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है। इसमें कैडेट्स की इन बातों पर ध्यान दिया जाता है।

लंबाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए

1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी

एक मिनट में 20 उठक बैठक के साथ 10 पुशअप लगाने होंगे

तीसरा चरण : दोनों स्टेज में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इसमें पास होने वालों की मेरिट लिस्ट देखते हुए सेलेक्शन किया जाता है।

योग्यता

इंडियन नेवी की भर्ती में शामिल होने के लिए उमीदवारों की डेट ऑफ बर्थ कि 01 अक्टूबर 2002 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी जरूरी है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं पास है।

आर्टिफिसिर अप्रेंटिस पोस्ट के लिए 12वीं में 60% अंक स्कोर करना जरूरी है।

ऐसे करें ऑनलाइनआवेदन

सबसे पहले joinindiannavy.gov.in लिंक को क्लिक करें।

ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन हो जाएगा।

मुख्य पेज पर इंडियन नेवी ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन को क्लिक करें। इसके बाद आप का आवेदन फॉर्म पूर्ण हो जाएगा।

भविष्य के लिए आवेदन फॉम की एक कॉपी, प्रिंट या PDF अपने पास सेव कर रख लें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad