UPTET 2022 NOTIFICATION: यूपी टेट नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि जारी इस तिथि से शुरू हो सकते हैं आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UPTET 2022 NOTIFICATION: यूपी टेट नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि जारी इस तिथि से शुरू हो सकते हैं आवेदन

 UPTET 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का इंतजार तमाम B.Ed बीटीसी डीएलएड अभ्यर्थियों के द्वारा किया जा रहा है। बता दे यूपीटेट 2022 के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी की क्या कुछ तैयारियां है। 


जिस के संबंध में अपडेट आज आ चुकी है। आपको पूरी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से विस्तार से मिलने वाली है। पर पूरी पोस्ट विस्तार से जरूर पढिये और नीचे दिए गए हमारे टेलीग्राम ग्रुप के लिंक अवश्य ज्वाइन कर लीजिए।

UPTET 2022 NOTIFICATION LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश राज्य में होता है। बता दें यूपीटेट के बाद अभ्यार्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए मान्य हो जाते हैं। और यूपीटेट 2022 का इंतजार लाखो छात्रों को है।

 बता दे यूपीटेट 2021 का जो आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था। इसमें बहुत अभ्यार्थी फेल हो गए थे। जिसको देखते हुए अभ्यर्थियों को अब यूपीटेट 2022 का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि प्राथमिक शिक्षक भर्ती भी आना है जो कि यूपीटेट 2022 के बाद ही संभव है।

UPTET 2022 LATEST NEWS TODAY

बता दे अभी तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी के द्वारा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया। यूपीटेट 2022 के संबंध में यूपी टेट 2022 को लेकर परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 बता दें परीक्षा नियामक पदाधिकारी के द्वारा जानकारी मिली है कि यूपी टेट 2022 के संबंध में प्रस्ताव शासन स्तर को भेजे जाने की तैयारियां चल रही हैं।

 सितंबर के दूसरे सप्ताह में यूपी टेट 2022 का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। और उम्मीद है कि सितंबर में ही इसका नोटिस जारी हो जाए। सितंबर में यूपी टेट को लेकर शासन से अनुमति मिल जाती है तो सितंबर से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad