अप्रेंटिस के 155 पदों पर रिक्तियां घोषित, अंतिम तिथि 23 जनवरी 2019 - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

अप्रेंटिस के 155 पदों पर रिक्तियां घोषित, अंतिम तिथि 23 जनवरी 2019

द फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड ने डिप्लोमा अप्रेंटिस और आईटीआई/ आईटीसी अप्रेंटिस के कुल 155 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं।

 सभी नियुक्तियां विभिन्न ट्रेड के अनुसार की जाएंगी। सभी पदों को एक वर्ष की ट्रेनिंग के आधार पर भरा जाएगा। 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2019 है। 

डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों का विवरण
केमिकल इंजीनियरिंग, पद : 15
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, पद : 13
सिविल इंजीनियरिंग, पद : 05
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, पद : 05
इंस्ट्रूमेंट टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, पद : 04
मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पद : 10
डिप्लोमा इन कमर्शियल प्रेक्टिस, पद : 05

योग्यता (उपरोक्त सभी पद)
न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ) केमिकल/ कम्प्यूटर/ सिविल/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंट टेक्नोलॉजी/ मैकेनिकल/ कमर्शियल प्रेक्टिस में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त हो। 
स्टाइपेंड : 8,000 रुपये प्रतिमाह।
ट्रेनिंग की अवधि : एक वर्ष।
 
विभिन्न ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिस के पदों का विवरण
फिटर, पद : 24
मशिनिस्ट, पद : 08
इलेक्ट्रिशियन, पद : 15
प्लंबर, पद : 04
मैकेनिक मोटर व्हीकल, पद : 06
कारपेंटर, पद : 02
मैकेनिक (डीजल), पद : 04
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पद : 12
वेल्डर(गैस एंड इलेक्ट्रिक), पद : 09
पेंटर, पद : 02
सीओपीए/ फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, पद : 12

योग्यता (उपरोक्त पद)
- न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंकों को साथ) फिटर/ मशिनिस्ट/ इलेक्ट्रिशियन/ प्लंबर/ मैकेनिक मोटर व्हीकल/ कारपेंटर/ मैकेनिक (डीजल)/ इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/ वेल्डर(गैस एंड इलेक्ट्रिक)/ पेंटर/ सीओपीए/ फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट ट्रेड में आईटीआई/ आईटीसी ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त हो। 
स्टाइपेंड : 6,018 से 6,770 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त सभी पद)
- 23 वर्ष से अधिक न हो। 
- अधिकतम आयु का निर्धारण 01 जनवरी 2019 के आधार पर किया जाएगा। 
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 1995 के बाद हुआ हो।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 1992 के बाद हुआ हो।
- एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 02 जनवरी 1990 के बाद हुआ हो।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन प्रक्रिया : 
- आवेदन करने से पहले डिप्लोमा होल्डर को अपना रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (www.mhrdnats.gov.in) पर जाकर करना होगा।
- आईटीआई/ आईटीसी सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (www.ncvtmis.gov.in) या (www.apprenticeship.gov.in) पर जाकर करना होगा।
- सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट (www.fact.co.in) पर लॉगइन करें।- होमपेज पर करियर सेक्शन पर कर्सर लाएं। फिर ट्रेनिंग पर कर्सर लाकर अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां शीर्षक Technician (Diploma) Apprentices and Trade (ITI / ITC) Apprentices - Notification in English लिंक दिया हुआ है। 
- इस पर क्लिक करने से रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विज्ञापन आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
- इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें।
- अब विज्ञापन लिंक के नीचे योग्यता अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म लिंक दिए गए है।
- आवेदित लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारी को दिशा निर्देशों के अनुसार दर्ज करें।
- ध्यान रहें आपको अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपियों को अपलोड करना होगा। 
- फोटो (150 x 200 पिक्सल)और सिग्नेचर (150 x 100) का साइज अधिकतम 50 केबी होना चाहिए। ये दोनों फाइल जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में हो। 
- फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्ट स्कैन कॉपियों को अपलोड करना होगा। दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों का साइज अधिकतम 150 केबी होना चाहिए और ये सभी पीडीएफ फॉर्मेट में होनी चाहिए।
- पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को सब्मिट करने से पहले एक बार सावधानी से जांच करें और पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद नीले रंग के सब्मिट बटन को दबाएं। 

महत्वपूर्ण तिथि 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी 2019 

अधिक जानकारी यहां
फोन : 0484 - 2556750, 2559621

वेबसाइट : www.fact.co.in
                 साभार हिंदुस्तान. कॉम

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad