असिस्टेंट प्रोफेसर की 900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

असिस्टेंट प्रोफेसर की 900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद


पर 918 वैकेंसी निकाली है। यह भर्ती 31 विषयों के लिए निकाली गई है।

 इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आगामी 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

जानें पद व वैकेंसी का ब्योरा:

बॉटनी - 33 सीट

केमेस्ट्री - 40 सीट

मैथ्स- 34 सीट

फिजिक्स- 35 सीट

जूलोजी - 30 सीट

एबीएसटी- 82 सीट

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन - 127 सीट

ईएएफएम - 56 सीट

टैक्सटाइल डाइंन एंड पेंटिंग- 1 सीट

जियोलोजी - 8 सीट

लॉ - 8 सीट

ड्राइंग एंड पेंटिंग -10 सीट

इकोनोमिक्स - 47

इंग्लिश - 55 सीट

जियोग्राफी - 48 सीट

हिंदी - 66 सीट

हिस्ट्री - 50 सीट

सोशियोलोजी - 42 सीट

म्यूजिक(वॉकल) - 3 सीट

फिलोसोफी - 2 सीट

पोलिटिकल साइंस - 57 सीट

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन - 6 सीट

संस्कृत - 39 सीट

उर्दू - 5 सीट

होमसाइंस (फूड न्यूट्रिशियन) - 5 सीट

होम साइंस (एजूकेशन एक्सटेंशन) - 8 सीट

होम साइंस (होम मैनेजमेंट) - 7 सीट

होम साइंस (चाइल्ड डवलपमेंट) - 5 सीट

होम साइंस (क्लोथिंग टैक्सटाइल) - 6 सीट

एग्रीकल्चर (एनटोमोलोजी) - 1 सीट

पंजाबी विषय - 2 सीट

योग्यता :

- कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री

- UGC NET, CSIR या UGC से मान्यता प्राप्त SLET/SET परीक्षा पास होना अनिवार्य।

योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पढ़ें 

आयु सीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आयु की गणना दिनांक 1 जुलाई 2020 से होगी।

आयु सीमा में छूट: - 

राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरूष अभ्यथी- 5 वर्ष 

सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थी- 5 वर्ष

राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थी - 10 वर्ष 

चयन प्रक्रिया उक्त पद लिखित प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भरे जाएंगे।

परीक्षा का स्थान व माह:

परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जायेगा।

परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम;

परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ऑनलाइन/ऑफलाइऩ ली जायेगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। 

परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा।

वेतनमान - 15600-39100 (एजीपी- 6000) 

राज्य सरकार के नियमानुसार परिवीक्षाकाल में नियत मासिक वेतन देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया :

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाईन पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply online link पर क्लिक कर या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगइन कर सिटिजन एप्स (जी2सी) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करना होगा।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad