इंडियन आर्मी गुजरात के विभिन्न जिलों में भर्ती रैली आयोजित
करने जा रही है।
8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा इसके लिए www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2021 है। ये भर्ती सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनिशन), सिपाही ट्रेड्समैन, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर की जाएगी।
भर्ती रैली का आयोजन 1 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 के बीच गुजरात के जामनगर, पोरबंदर, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, सुंदरनगर, कच्छ, गिर, सोमनाथ और बोताड़, मोरबी, देवभूमि द्वारका और दीव (यूटी) में किया जाएगा।
रैली के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 22 जनवरी 2021 से 27 जनवरी 2021 के बीच भेजे जाएंगे।
अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए डेट टाइम के मुताबिक ही रैली स्थिल पर पहुंचें।
पद व योग्यता का ब्योरा:
सिपाही - जनरल ड्यूटी
- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही टेक्निकल:
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही टेक्निकल (एविएशन , एम्यूनिशन एग्जामिनर)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास (12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इंग्लिश विषय होना जरूरी)। एवं हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट:
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास। 12वीं में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो व इंग्लिश होना जरूरी। हर विषय में 40 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।
सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट्स
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 10वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी
सिपाही ट्रेड्समैन (8वीं पास)
- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)
- 8वीं पास। एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 91
चयन:
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा।
लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।
भर्ती रैली में ये दस्तावेज लाना न भूलें
- एडमिट कार्ड।
- ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र। फोटोकॉपी के दो सेट के साथ।
- फोटो की 20 कॉपियां। फोटो तीन माह से ज्यादा पुरानी न हो।
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट।
No comments:
Post a Comment