ARMY JOBS 2021 : इंडियन आर्मी में 10वीं 12वीं पास के लिए सिपाही जीडी और क्लर्क की भर्ती - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

ARMY JOBS 2021 : इंडियन आर्मी में 10वीं 12वीं पास के लिए सिपाही जीडी और क्लर्क की भर्ती

 हिमाचल के हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए


इंडियन आर्मी में शामिल होने का अच्छा मौका है। 

ऊना के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 मार्च 2021 से 16 मार्च 2021 के बीच सेना रैली आयोजित होगी।

 इस रैली के जरिए सिपाही (जीडी) और क्लर्क के पदों पर चयन होगा। 

इच्छुक उम्मीदवारों को joinindianarmy.nic.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2021 है। 

एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2021 से अभ्यर्थियों को ईमेल किए जाएंगे। 


सिपाही - जनरल ड्यूटी 

- आयु सीमा - 17 ½ -21 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 99 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)

- कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास एवं हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होना जरूरी 


सिपाही क्लर्क

- आयु सीमा - 17 ½ -23 (जिसका जन्म 1 अक्टूबर 97 से 01 अप्रैल 2003 के बीच हुआ हो)

- कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। एवं हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। 

- 12वीं में इंग्लिश व मैथ्स/अकाउंट्स/बुक्स कीपिंग में 50 फीसदी मार्क्स होना भी जरूरी।

चयन:

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा। 

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। 


भर्ती रैली में ये दस्तावेज लाना न भूलें

- एडमिट कार्ड।

- ऑरिजनल जाति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र। फोटोकॉपी के दो सेट के साथ।

- फोटो की 20 कॉपियां। फोटो तीन माह से ज्यादा पुरानी न हो। 

- डोमिसाइल सर्टिफिकेट। 


अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad