UP Lekhpal Recruitment 2021: क्या लेखपाल बनने के लिए जरूरी है कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट, दूर करें अपना कन्फ्यूजन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Lekhpal Recruitment 2021: क्या लेखपाल बनने के लिए जरूरी है कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट, दूर करें अपना कन्फ्यूजन

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 8000 पदों पर भर्तियां निकल सकती हैं। इन भर्तियों का आयोजन पहली बार UPSSSC द्वारा किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपाल के 8,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं और इन भर्तियों का आयोजन पहली


बार उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा किया जाना है। गौरतलब है कि राज्य में इससे पहले लेखपाल के पदों पर भर्तियां दूसरे विभागों द्वारा की जाती थीं।

 पहली बार UPSSSC द्वारा लेखपाल भर्ती का आयोजन करवाए जाने की वजह से अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस बार भी लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए पुराने नियमों को लागू किया जाएगा।

 दरअसल UPSSSC द्वारा इस बार लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। 

इसी वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता सता रही है कि किन पुराने नियमों को रखा जाएगा और किन्हें बदला जाएगा।

क्या जरूरी है CCC सर्टिफिकेट :

दरअसल राज्य में पिछली लेखपाल भर्ती का आयोजन करने वाले राजस्व परिषद ने इन पदों के लिए कंप्यूटर में CCC (कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट)  के सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था।

 हालांकि इस बार निकलने वाली भर्ती के लिए CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य है या नहीं इसकी जानकारी तो नोटिफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। 

लेकिन, अभ्यर्थियों को CCC कोर्स के महत्व को देखते हुए भविष्य में ये कोर्स जरूर कर लेना चाहिए । 

साथ ही लेखपाल भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के लिए UPSSSC के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

इस पैटर्न पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा :

UPSSSC द्वारा इस बार आयोजित किए जा रहे उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास विषय जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

इन चारों टॉपिक्स से इस परीक्षा में 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। 

अभ्यर्थियों से कुल 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा।  

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad