UGC NET Admit Card: 22 और 24 नवंबर को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये है लिंक - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UGC NET Admit Card: 22 और 24 नवंबर को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये है लिंक

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने तीसरे और चौथे दिन के लिए


यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो तीसरे और चौथे दिन के लिए परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं। 

एनटीए 20 नवंबर, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 और दिसंबर 1, 3, 4 और 5 के बीच जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता के लिए यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकल आयोजित करेगा।

 ये एडमिट कार्ड 22 और 24 नवंबर, 2021 को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं।

UGC NET Admit Card इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card Direct Link

UGC NET Admit Card इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।

स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5: अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।

परीक्षा पैटर्न (UGC NET Exam Pattern)

यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। इसमें पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होता है। वहीं पेपर 2 अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग होता है। 

पेपर 1 के UGC NET सिलेबस में 10 यूनिट हैं, प्रत्येक यूनिट से 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न होंगे और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे और सभी प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad