UP Lekhpal भर्ती 2021: ऑनलाइन या ऑफलाइन, जानें किस मोड में होगा लेखपाल भर्ती का आयोजन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP Lekhpal भर्ती 2021: ऑनलाइन या ऑफलाइन, जानें किस मोड में होगा लेखपाल भर्ती का आयोजन

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही


नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती प्रकिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाना है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7882 पदों समेत 5 विभागों के 22,794 पदों पर मार्च 2022 से पहले भर्ती की जानी है। 

हालांकि, इन भर्तियों में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं।

किस मोड में होगा लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन :

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन किस मोड में होगी, इस संबंध में अभी तक UPSSSC द्वारा कोई सूचना तो नहीं जारी की गई है।

 हालांकि, पिछली लेखपाल भर्तियों तथा UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले अन्य परीक्षाओं के ट्रेंड को देखकर लगता है की इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही किया जाएगा। 

गौरतलब है कि पिछली लेखपाल भर्तियों का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही हुआ था और साथ ही UPSSSC द्वारा PET का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही होना है। 

इसलिए इस बात की पूरी उम्मीद है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का भी आयोजन ऑफलाइन मोड में ही होगा।

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है।

 अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad