UPSSSC भर्ती : 5 चरणों में भरे जाएंगे हजारों पद, यूपी में जनवरी-फरवरी के बीच होंगी परीक्षाएं - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UPSSSC भर्ती : 5 चरणों में भरे जाएंगे हजारों पद, यूपी में जनवरी-फरवरी के बीच होंगी परीक्षाएं

 यूपी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले 22000 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 22794 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

 राजस्व लेखपाल के 7882, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समक्षक के 9212, कृषि प्राविधिक व गन्ना पर्यवेक्षक के 2500, 

कनिष्ठ सहायक व आशुलिपिक के 2000 और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाले हैं।

 इऩ पदों पर भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जा सकता है। 

22794 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पांच चरणों में होगी। इसके लिए इसी माह से विज्ञापन निकालने की तैयारी है और जनवरी से फरवरी के बीच परीक्षाएं कराने की तैयारी है।

यूपी में ग्रुप सी लेवल के पदों पर भर्ती के लिए ली गई पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसमें कुल 17,99,052 शामिल हुए थे। 

वैसे तो ग्रुप सी पदों पर 50 हजार से अधिक पद खाली हैं, लेकिन पहले चरण में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके बाद शेष बचे पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 आयोग चाहता है कि समूह ‘ग’ के रिक्त सभी पदों को एक साल के अंदर भर लिया जाए, जिससे पीईटी में शामिल होने वालों को इसका लाभ मिल सके।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सभी भर्तियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत करेगा। ऑनलाइन आवेदन लेने के साथ ही जरूरत के आधार पर ऑनलाइन परीक्षाएं कराने पर भी विचार किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया का सभी काम अलग-अलग एजेंसियों को दिया जाएगा, जिससे पारदर्शी प्रक्रिया बनी रहे। आयोग इसके


साथ ही सभी भर्तियों के लिए पाठ्यक्रम जारी करेगा, जिससे इसमें शामिल होने वालों को सहायता मिल सके। समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी होगा। आयोग का मानना है कि अंग्रेजी और कंप्यूटर की जानकारी आज के दौर में सबसे अधिक जरूरी है।


प्रक्रियाधीन भर्तियां:

- सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के 1953 पद

- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 पद

- वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पद

- सम्मिलित तकनीकी सेवा परीक्षा-2016 भर्ती के 486 पद

- सम्मिलित अवर अभियंता एवं उपवास्तुविद परीक्षा 2016 भर्ती के पद 489

- सम्मिलित अवर अभियंता संगणक एवं फोरमैन परीक्षा-2018 भर्ती के 1477 पद

- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) परीक्षा-2018 भर्ती के 16 पद

इन्हें दिया गया नियुक्ति पत्र

- सहायक अभियंता सिविल 19

- सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिक 14

- इनमें महिला सहायक अभियंता 7

- विप्रा में पहली बार महिला अभियंता

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad