केंद्रीय कर्मचारियों को DA में इजाफे का इंतजार, क्या कहता है अब तक का पैटर्न - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

केंद्रीय कर्मचारियों को DA में इजाफे का इंतजार, क्या कहता है अब तक का पैटर्न

 केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) वृद्धि की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


इस संबंध में फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा। अब सवाल है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को खुशखबरी कब मिलेगी। आइए अब तक के पैटर्न के हिसाब से समझते हैं।

अब तक का पैटर्न: दरअसल, साल में दो बार डीए/डीआर वृद्धि की घोषणा की जाती है। आमतौर पर मार्च और सितंबर के महीनों में सरकार इसमें बढ़ोतरी की जानकारी देती है। मार्च माह में पहली छमाही के डीए/डीआर का ऐलान हो चुका है।

 वहीं, अब सितंबर का महीना चल रहा है तो यह कहा जा सकता है कि इस माह में सरकार डीए/डीआर बढ़ोतरी का ऐलान कर देगी। यह इसलिए भी क्योंकि माह के आखिरी सप्ताह में नवरात्रि है। कई साल से देखा जा रहा है कि सरकार नवरात्रि के आस-पास ऐलान करती है।

कितनी बढ़ोतरी संभव: साल 2022 की पहली छमाही के लिए डीए और डीआर में 3 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी। 

वहीं, अब दूसरी तिमाही के लिए यह बढ़ोतरी 4 फीसदी की हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो जाएगा।

फेक लेटर हुआ था वायरल: बीते दिनों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को लेकर एक फेक लेटर भी वायरल हुआ था। इस फेक लेटर के मुताबिक सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। 

इसी के साथ कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो गया है। हालांकि, बाद में पीआईबी फैक्ट चेक में इस लेटर को फर्जी बताया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad