12460 शिक्षक भर्ती : 12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के लिए प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, तत्काल नियुक्ति देने की मांग - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

12460 शिक्षक भर्ती : 12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के लिए प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, तत्काल नियुक्ति देने की मांग

 कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 12460 शिक्षक भर्ती


में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति किए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।


Top Management Courses : Skills, Eligibility and Career Scope for 12th Pass Students


 उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी हताश और परेशान हैं। उनके रोजगार के हक का सम्मान करते हुए उन्हें तत्काल नियुक्ति दीजिए।

प्रियंका ने पत्र में लिखा कि योगी जी उत्तर प्रदेश का युवा बहुत परेशान और हताश है।

 कुछ दिनों पहले ही मैंने 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। इस शिक्षक भर्ती में 24 जिले शून्य जनपद घोषित थे यानि की इन 24 जिलों में कोई जगह नहीं खाली थी मगर अन्य जिलों की वैकेंसीज के लिए इन बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। काउंसलिंग में हिस्सा लिया। 


JOIN FIVERR AND MAKE $100 EVERY DAY IN YOUR SPARE TIME FROM HOME


इनको विद्यालय आवंटित हुआ, नियुक्ति पत्र भी छपे मगर मिले नहीं। अब तीन साल बीत जाने के बाद भी इन प्रतिभावान युवाओं की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

ये युवा मजबूरी में कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। इनमें से कई ऐसे बच्चे हैं जिनके जीवन संघर्ष से भरे हुए हैं।

 इनकी दर्दनाक कहानी सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि सरकार ने इनके प्रति एक आक्रामक और निर्मम स्वभाव क्यों बनाया है जबकि यही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाने वाली पीढ़ी है और सरकार इनके प्रति जवाबदेह है।


Top 12+ Online jobs that pay daily or weekly or immediately after work


एक तो कोरोना, दूसरा आर्थिक संकट कर रहा परेशान

प्रियंका गांधी ने लिखा कि मुख्यमंत्री जी ये युवा बहुत परेशान हैं। कोरोना महामारी इनके ऊपर और भी कहर बरपा रही है।

 एक तो इन्हें नौकरी नहीं मिल रही है ऊपर से इस महामारी में उनके सामने गहरा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। कई अभ्यर्थी तो भयानक अवसाद में हैं। उनके ऊपर घर के नमक-तेल और राशन का भी बोझ है।

BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth



प्रियंका गांधी ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए युवाओं के रोजगार के हक का सम्मान करते हुए कृपया 24 शून्य जिलों के अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति देने का कष्ट करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad