ब्लैक फंगस लगातार हमलावर, 24 घंटे के दौरान अकेले लखनऊ में छह मरीजों की मौत से दहशत - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

ब्लैक फंगस लगातार हमलावर, 24 घंटे के दौरान अकेले लखनऊ में छह मरीजों की मौत से दहशत

ब्लैक फंगस लगातार हमलावर हो रहा है। घातक फंगस की चपेट


में आने से 24 घंटे के दौरान अकेले लखनऊ में छह मरीजों ने दम तोड़ा। 

इन मरीजों का इलाज पीजीआई व केजीएमयू में चल रहा था। ब्लैक फंगस की आशंका में 40 मरीज भर्ती किए गए। इनमें 34 में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है।

 बाकी छह की रिपोर्ट आने बाकी है। अब तक राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में 120 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं।

मौत से दहशत

ब्लैक फंगस से लगातार मौत हो रही हैं। अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

सबसे ज्यादा मौतें केजीएमयू में हुई हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक 24 घंटे में 23 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।

 केजीएमयू में अब तक कुल 73 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। जान बचाने के लिए दो मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। तबीयत में सुधार के बाद एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

वहीं चार मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इसमें मेरठ की 38 वर्षीय महिला, कानपुर के 73 वर्षीय पुरुष, गोरखपुर की  62 वर्षीय महिला व फैजाबाद की 65 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

पीजीआई में दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक इनमें एक मरीज प्रयागराज और दूसरा गोरखपुर के थे।

 गुरुवार को एक मरीज भर्ती किया गया है। मौजूदा समय में 16 मरीज भर्ती हैं। फैजाबाद रोड स्थित चन्दन हॉस्पिटल में अब तक ब्लैक फंगस पीड़ित 20 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें 10 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। 

नौ मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सिप्स हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस पीड़ित 13 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। अस्पताल के प्रमुख डॉ. आरके मिश्र के मुताबिक दो मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। तबीयत में सुधार के बाद छह मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

30 बेड का नया वार्ड शुरू

ब्लैक फंगस मरीजों को बेड के संकट से बचाने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। 30 बेड का नया वार्ड ब्लैक फंगस मरीजों के लिए शुरू किया है। 

अभी तक गांधी वार्ड में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। यहां दो यूनिट के सभी बेड भर गए हैं। भर्ती के संकट के मद्देनजर सर्जिकल वार्ड की एक यूनिट को खोला गया है। उसमें मरीजों की भर्ती शुरू कर दी है। 


अस्पताल       अब तक भर्ती किए गए मरीज

केजीएमयू                 73

पीजीआई                  16

चन्दन                      20

लोहिया                    07

एरा                         02

दो निजी अस्पतालों में दो मरीज भर्ती किए गए।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad