फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती जल्द, साल के अंत तक पूरी होगी प्रक्रिया - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती जल्द, साल के अंत तक पूरी होगी प्रक्रिया

कोरोना के कहर से बेरोजगार हुए या नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

 वन विभाग में जल्द ही फॉरेस्ट गार्ड के करीब साढ़े आठ सौ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग जोर-शोर से इसकी


तैयारियों में लगा है।

इसके अलावा कई संवर्गों में विभागीय पदोन्नति से पद भरने को लेकर विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। 

सीसीएफ मानव संसाधन मनोज चंद्रन ने बताया कि 1218 पदों पर भर्ती लगभग पूरी होने वाली है।

स्थिति सामान्य होते ही फिजिकल करा देंगे। इसके बाद तुरंत ही करीब साढ़े आठ सौ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार पूरी प्रक्रिया तेजी से की जाएगी।

 ताकि इसी साल के अंत तक भर्ती पूरी हो सके। विभाग में फारेस्ट गार्ड की बेहद कमी है। ऐसे में यह भर्ती बेहद अहम होगी।

वहीं उन्होंने बताया कि करीब पौने तीन सौ पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। लेकिन फोर्थ क्लास में इंटर पास कर्मचारी नहीं हैं जिनको प्रमोट करें। ऐसे में इन पदों पर शिथितला देते हुए शैक्षणिक योग्यता दसवीं करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

 अगर ये हो जाता है तो जल्द पदोन्नति भी की जाएगी। इसके अलावा एससीएफ के पदों के लिए भी पदोन्नति में अनुभव की योग्यता आठ से पांच साल करने का प्रस्ताव भेजा है। 

विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस बार फारेस्ट गार्ड भर्ती डीएफओ स्तर से हो सकती है। जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ होगा। जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad