UP में शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों के टीके की होगी खास व्यवस्था - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP में शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों के टीके की होगी खास व्यवस्था

कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने में जुटी प्रदेश सरकार


ने तय किया है कि शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी। 

राज्य कर्मियों के लिए जिला मुख्यालय से लेकर विकास खंड स्तर तक अलग से बूथ की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश टीकाकरण की समीक्षा के मद्देनजर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को इस संबंध में एक समीक्षा की।

 उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए सभी जिलों में अलग से बूथ स्थापित किए जाएं। इन्हें जिला, तहसील व विकास खंड मुख्यालय स्तर पर संचालित किया जाए। अध्यापकों के टीकाकरण काम को भी आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए हर जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों को केंद्र बिंदु बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तीन वैक्सीन के प्रयोग की अनुमति दी है। आने वाले समय में कई अन्य वैक्सीन की उपलब्धता संभावित है। 

वैक्सीन की उपलब्धता के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। यह प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक वैक्सीन निर्माता कंपनियां इसमें शामिल हो। इसके लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ही हमारा रक्षा कवच है। 

राज्य सरकार लक्षित आयु वर्ग के समस्त लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। प्रदेश में व्यापक स्तर पर मुफ्त कोविड वैक्सीनेशन काम किया जा रहा है। राज्य में कोविड वैक्सीनेशन काम को और तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

 केंद्र सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का मुफ्त टीकाकरण करा रही है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त टीकाकरण करा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad