PET Exam 2021: यूपी में जल्द होगी लेखपाल की बंपर भर्ती, जानिए क्या है लेखपाल का काम और जिम्मेदारी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

PET Exam 2021: यूपी में जल्द होगी लेखपाल की बंपर भर्ती, जानिए क्या है लेखपाल का काम और जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लेखपाल के पदों पर होने वाली


भर्तियों की खबरें आ रहीं थीं। लाखों युवा भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

आपको बता दें कि प्रदेश में लेखपाल के हजारों पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। युवाओं के बीच इस भर्ती को लेकर काफी उत्साह है।

 यहां हम आपको बताएंगे कि ये पद कितना महत्वपूर्ण होता है।

 साथ ही इसकी भी जानकारी देंगे कि यूपी में चयनित लेखपालों का क्या काम होता है और उन्हें किन-किन जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। 

कब तक आ सकती है लेखपाल भर्ती:

उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखापाल भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है। 

खबर है कि प्रदेश में लगभग 8,200 लेखपाल के खाली पदों को भरा जाना है जिसमें लगभग 7,019 लेखपाल, 1,073 राजस्व निरीक्षक, 53 वरिष्ठ सहायक और 104 कनिष्ठ सहायक के पद शामिल होंगे, जिसमें चकबंदी और राजस्व लेखपाल दोनों के पद होंगे। 

ऐसे समझें चकबंदी और राजस्व लेखपाल के काम में अंतर:

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में दो तरह के लेखापलों की नियुक्ति की जाती है जिन्हें राजस्व और चकबंदी लेखपाल के नाम से जाना जाता है। 

आपको बता दें कि जहां राजस्व लेखपाल को संबंधित ग्राम सभा में रहने वाले लोगों के आय, जाति, निवास की जानकारी और उसके प्रमाण पत्रों को जारी करने के अलावा पेंशन, भत्ता, सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली अर्थित सहायता राशि के कामों की जिम्मेदारी होती है।

 वहीं, चकबंदी लेखपलों को ग्रामीण इलाकों में किसानों की भूमि की नाप, उनका हिस्सा, बटवारा संबंधित आपसी विवाद को निपटाने की जिम्मेदारियों के अलावा सरकारी भूमि की देखभाल का काम करना होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad