SBI Apprentice 2021: 6000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, मिलेगा शानदार वेतन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

SBI Apprentice 2021: 6000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, मिलेगा शानदार वेतन

 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक


वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 6100 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 33 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 

अपरेंटिस पदों पर चयनित आवेदकों को 15 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

 इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां - 

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 6 जुलाई, 2021 

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 जुलाई, 2021

ऑनलाइन लिखित परीक्षा - अगस्त 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए 300 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।

पदों का विवरण

कुल पद - 6100

उत्तर प्रदेश - 875

गुजरात - 800

पश्चिम बंगाल - 715

राजस्थान - 650

ओडिशा - 400

महाराष्ट्र - 375

पंजाब - 365

असम - 250

हिमाचल प्रदेश - 200

कर्नाटक - 200

हरियाणा - 150

उत्तराखंड - 125

तेलंगाना - 125

आंध्र प्रदेश - 100

जम्मू कश्मीर - 100

तमिलनाडु - 90

केरल - 75

मध्य प्रदेश - 75

छत्तीसगढ - 75

गोवा - 50

मेघालय - 50

बिहार - 50

झारखंड - 25

चंडीगढ़ - 25

सिक्किम - 25

अरुणाचल प्रदेश - 20

मणिपुर - 20

मिजोरम - 20

नगालैंड - 20

त्रिपुरा - 20

पांडिचेरी - 10

लद्दाख - 10

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 10

आयु सीमा - 31 अक्तूबर 2020 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।  

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

वेतन - चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 15000 रुपये बतौर स्टायपेंड दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और लोकल भाषा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 
लिखित परीक्षा में वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से संबंधित 100 सवाल पूछे जाएंगे। 
इन 100 अंकों के सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad