CTET & UPTET 2021: पिछली परीक्षाओं से कितना अलग होगा इस बार के CTET और UPTET का आयोजन क्या नए नियम होंगे शामिल - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET & UPTET 2021: पिछली परीक्षाओं से कितना अलग होगा इस बार के CTET और UPTET का आयोजन क्या नए नियम होंगे शामिल

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CTET 2021 के लिए


जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित किए जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

 गौरतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और 2021 में दूसरी बार आयोजित होने वाले CTET के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। 

हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अगस्त के आखिर में या सितंबर के शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

क्या हुआ है बदलाव :

इस बार के CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

 दरअसल CBSE द्वारा आयोजित किए जाने वाले CTET में इस बार कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। 

CBSE ने इस बार इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। दरअसल बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके यह सूचना दी है कि इस परीक्षा में अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

 इस नोटिस के मुताबिक CTET में अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। 

इस परीक्षा में एक अहम बदलाव ये भी किया गया है कि इसका आयोजन अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। साथ ही CTET की डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।

UPTET को लेकर क्या है अपडेट :

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

 UPBEB ने भी इस बार UPTET में कुछ अहम बदलाव किए हैं। CTET की तर्ज पर UPTET की भी डिग्री को अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad