UP में होमगार्ड के 49 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP में होमगार्ड के 49 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाहियों की बड़ी संख्या में
भर्ती कराई जा सकती है।
 अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए सितंबर माह के अंत तक इसके आवेदन की शुरुआत भी की जा सकती है।
 
उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का एक डोर यूपी होमगार्ड सिपाहियों पर भी होती है।

 ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में इनकी भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि आप भी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनाना चाहते हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा भी हो सकता है।

 जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में विस्तारसे पूरी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक दैनिक अखबार में छपी रिपोर्ट की के मुताबिक प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड विभाग द्वारा 19,000 होमगार्ड पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जानी है।

 इसके लिए अगस्त/सितंबर महीने के अंत तक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता था लेकिन अब माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही 30 हजार महिला होमगार्ड की भी भर्ती कराई जा सकती है।

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों की भर्ती की तैयारी चल रही है।

 विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिस पर जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय निर्णय ले सकता है। 
क्योंकि होमगार्ड विभाग में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर पद खाली चल रहे हैं जिनमें महिला उम्मीदवारों के पद भी शामिल हैं। ऐसे में अब इन पदों को महिला अभ्यर्थियों से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

हालांकि इन खाली पदों में बड़ी संख्या पुरुषों की है, लेकिन महिला सुरक्षा और सरकार के मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर इन पदों को महिलाओं से भरने पर विचार किया जा रहा है। 

क्या जल्द ही किया जा सकता है भर्ती का ऐलान 
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है।

 मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं। 
ऐसे में हर साल तीन से चार हजार रिटायरमेंट भी हो रहे हैं। जबकि विभाग में लंबे समय से कोई भी भर्ती नहीं हुई है। 

ऐसे में विभाग की ओर से न सिर्फ इन पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा गया है बल्कि इनको महिला अभ्यर्थियों को देने की तैयारी है।

 इन सब बातों से अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश में कई हजार होमगार्ड भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। 

हालांकि अंतिम निर्णय भर्ती बोर्ड के निर्णय पर ही आधारित माना जाएगा। पदों की संख्या के संबंध में भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

क्या रखी जा सकती है न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य होगा।
 इसके अलावा अन्य वांछनीय योग्यता के बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने बाद विस्तार से बता दिए जाएंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad