CTET 2021 : सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म की करेक्शन विंडो खुली, इस Direct Link से करें सुधार - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET 2021 : सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म की करेक्शन विंडो खुली, इस Direct Link से करें सुधार

 CTET 2021 : सीबीएसई ने सीटीईटी दिसंबर 2021 के


एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 3 नवंबर 2021 तक करेक्शन की जा सकेगी। 3 नवंबर के बाद किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। 

16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी मोड में सीटीईटी के 15 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस बार पहली मर्तबा सीटीईटी का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड - सीबीटी)  लिया जाएगा।

 अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

सीटीईटी एप्लीकेशन फॉर्म की इन डिटेल्स में कर सकते हैं करेक्शन 

- उम्मीदवार का नाम

- जन्मतिथि 

-  माता-पिता का नाम 

- कैटेगरी

- पेपर का विकल्प 

- पेपर 2 का विषय

- परीक्षा केंद्र की पहली चॉइस

- लेंग्वेज -I या लेंग्वेज - II या दोनों 

- संस्थान का नाम

- पता 

सीटीईटी एग्जाम पैटर्न  ( CTET 2021 Exam Pattern )

पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे। 

वहीं पेपर - 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां 

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - दिसंबर 2021 का पहले सप्ताह से

परीक्षा तिथि - 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक 

रिजल्ट की घोषणा - 15 फरवरी, 2022

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad