CTET 2021 CDP Revision Series for Paper 1 & 2: क्या आप जानते है बालविकास व शिक्षा शास्त्र इन सवालों के जवाब? - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

CTET 2021 CDP Revision Series for Paper 1 & 2: क्या आप जानते है बालविकास व शिक्षा शास्त्र इन सवालों के जवाब?

 केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) शुरू होने मे अब सिर्फ


30 दिन शेष रह गए है और अब समय आ गया है कि जो पढ़ रखा है उसका रिवीजन भी कर लिया जाये। 

इसीको ध्यान मे रखते हुए हमने CTET 2021 रिवीजन सिरीज़ शुरू की है, इसीके तहत आज हम बालविकास व शिक्षा शास्त्र (child development and pedagogy – CDP) के कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल ले कर आए है जो आपको आगामी परीक्षा मे पूछे जा सकते है इसीलिए आपको इन सवालो के उत्तर जान लेना चाहिए।

आपको बता दें कि बालविकास व शिक्षा शास्त्र (CDP) विषय से CTET के दोनों पेपर मे 30 अंको के 30 सवाल पूछे जाते है साथ ही इनका सिलैबस भी बिल्कुल समान है सिर्फ पेपर 2 मे प्रश्नो का स्तर पेपर-1 की अपकेक्षा थोड़ा कठीन होता है।


CDP के इन सवालो को सॉल्व कर जाँचे अपनी परीक्षा की तैयारी- CDP Revision Series for CTET Paper 1 & 2


1. निम्न में से कौन रचनात्मक आकलन का एक उपयुक्त उपकरण नहीं है ?


a. दत्त कार्य


b. मुख्य प्रश्न


c. अवधि परीक्षा


d. प्रश्न का खेल


उत्तर – c


2. एक क्षेत्र का अधिगम दूसरे क्षेत्र के अधिगम में सहायता करता है तो उसे कहते हैं ?


a.अधिगम का धनात्मक अंतरण


b. अधिगम का ऋणात्मक अंतरण


c.अधिगम का शून्य अंतरण


d. अधिगम का परम अंतरण


उत्तर- a


3. वह विशेषता जोकि सहयोगात्मक स्थिति की सीमा में नहीं है ?


a. आमने-सामने अंत: क्रिया


b. वैयक्तिक जवाबदेही


c. कार्यों पर जोर


d. शिक्षक केंद्रित


उत्तर – d


4. शिक्षार्थी को स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक मूल्य और सामाजिक संज्ञान और सामाजिक मानकों के विषय में जानकारी देकर ……….उनका बीज होता है ?


a. वातावरण


b. समाजीकरण


c. भौतिक संरचना


d. अभिप्रेरणा


उत्तर- b


5. जब शिक्षार्थी वस्तुओं को या तो बिल्कुल सही है या तो बिल्कुल गलत के रूप में वर्गीकृत करता है ।आप उसके चिंतन को किस वर्ग में रखेंगे ?


a. नगण्य चिंतन


b. बहुआयामी चिंतन


c. चिंतन जटिल चिंतन


d. संकल्पनात्मक वर्गीय चिंतन


उत्तर – a


6. _____एक क्षमता है जिसके सहारे बालक उद्देश्य पूर्ण किया करता है,विवेक शील चिंतन करता है तथा वातावरण के साथ प्रभावी ढंग से समायोजन करता है ? 


a. बुद्धि


b. मानसिक मंदता


c. अनुशासन


d. निर्देशन


उत्तर – a


7. पियाजे के अनुसार एक 8 वर्ष का बालक कर सकता है ?


a. संरक्षाणत्मक समस्याएं सीखना


b.अमूर्त नियम निर्मित कर समस्या हल


c. समस्या पर परिकल्पनात्मक रूप से सोचना


d. उच्च स्तरीय समस्या हल करना


उत्तर – a


8. सामाजिक अधिगम का सिद्धांत निम्न में से किस घटक पर बल देता है ?


a. प्रकृति 


b. पोषण


c. अनुकूलन


d. पाठ-संशोधन


उत्तर- b


9. जब बालक स्कूल जाने के लिए रोज की तरह स्कूल ड्रेस जूता आदि पहनता है ,किताबे लेता है तब व्यवहार की यह सभी संगठित क्रम कहलाते हैं ?


a. विकेंन्द्रण


b. मानसिक संक्रिया


c. स्कीम


d. उत्क्रमणशीलता


उत्तर – c


10. लेव वाइगोत्सकी के अनुसार,अधिगम एक- 


a. अनुबंधन गतिविधि है


b. सामाजिक गतिविधि है


c. व्यक्तिगत गतिविधि है


d. कक्षा कक्ष गतिविधि है


उत्तर- b


11. संप्रत्यय निर्माण का प्रथम सोपान है _


a. सामान्यीकरण


b. विभेदीकरण


c. प्रत्यक्षीकरण


d. प्रमापी करण


उत्तर- c


12. शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया में आश्रित चर है-


a. विद्यार्थी


b. शिक्षक


c. पाठ्यक्रम


d. विद्यालय


उत्तर – a


13. मेस्लो प्रेरणा सिद्धांत को कहा जाता है –


a. उपलब्धि अभिप्रेरणा सिद्धांत


b. आवश्यकता पदानुक्रम का सिद्धांत


c. अंतर्नोद का सिद्धांत


d. पूर्ति सिद्धांत


उत्तर- b


14. निम्न में से किसने “बिना बोझ के शिक्षा ” एवं शिक्षा को विद्यालय के बाहरी जीवन से जोड़ने पर सर्वाधिक बल दिया है ?


a. आईटीआई 2009


b. N.P.E 1968


c. N.CF 2005


d. माध्यमिक शिक्षा आयोग


उत्तर- c


15. विकास है –


a. वंशानुक्रम + वातावरण


b. वंशानुक्रम x वातावरण


c. वातावरण + व्यक्तित्व


d. वातावरण x परिपक्वता


उत्तर – b


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad