UPSSSC करने जा रहा है इन 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, इस महीने जारी हो सकता है ऑफिशियल नोटिफिकेशन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UPSSSC करने जा रहा है इन 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, इस महीने जारी हो सकता है ऑफिशियल नोटिफिकेशन

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा


चयन आयोग ने पीईटी का परिणाम घोषित कर दिया है। 

अब आयोग लेखपाल भर्ती को लेकर तैयारी पूरी कर रहा है। यूपीएसएसएससी इस भर्ती के संबंध में जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाल कर एक बड़ा तोहफा देने वाला है।

 आयोग के जरिए यह भर्ती राज्य में कई विभागों के ग्रुप-सी/डी लेवल पदों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग की ओर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

इन पदों में राजस्व लेखपाल, स्वास्थ्य हेल्थ वर्कर, कृषि तकनीक व गन्ना सुपरवाइजर, जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल होंगे। 

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुबातिक इन दिनों राज्य में करीब 50,000 से अधिक संख्या में ग्रुप-सी के पद रिक्त चल रहे हैं।

 ऐसे में आयोग अपने पहले चरण में करीब 22,000 पदों को भरने के लिए भर्ती आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। 

इन भर्तियों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। 

किस विभाग में निकलने वाली हैं कितनी भर्तियां  

विभाग का नाम          पदों की संख्या 

यूपी राजस्व विभाग      7,882 राजस्व लेखपाल/असिस्टेंट 

स्वास्थ्य विभाग           9,212 स्वास्थ्य सहायक/वर्कर 

कृषि विभाग               2,500 एग्रीकल्चरल टेक्निकल एण्ड गन्ना सुपरवाइजर 

अन्य ग्रुप-सी               3,200 जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर,  एक्स-रे टेकनीशियन

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad