लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कितने दिनों में मिल सकती है ज्वॉइनिंग, जान लीजिए इससे जुड़ी ये जरूरी बात - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कितने दिनों में मिल सकती है ज्वॉइनिंग, जान लीजिए इससे जुड़ी ये जरूरी बात

 उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती के


लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस बार लेखपाल की भर्ती में केवल PET शामिल होने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

 इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी लेकिन कई कारणों की वजह से ये लगातार टलती रही। हालांकि UPSSSC ने हाल ही में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके बाद उम्मीद है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

 इस बार लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो अगस्त में हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं।

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन:

उत्तर प्रदेश में PET के आधार पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर होने जा रही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसका नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

 विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों की मानें तो UPSSSC इस सप्ताह या अगले सप्ताह में लेखपाल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

 अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

नोटिफिकेशन जारी होने के कितने दिनों के भीतर मिल जाएगी नौकरी:

राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती काफी समय के बाद निकलने जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि इन पदों पर चयन प्रक्रिया को पूरा होने में कितना समय लगेगा।

 अभ्यर्थियों को बता दें कि इससे पहले आखिरी बार हुई लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया को पूरा होने में एक साल से भी अधिक का वक्त लगा था।

 हालांकि वर्तमान लेखपाल भर्ती में इतना समय नहीं लगेगा। दरअसल पिछली भर्ती में इंटरव्यू का भी आयोजन किया गया था लेकिन अब इंटरव्यू  की प्रक्रिया खत्म कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad