उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती : कॉन्स्टेबल के 26000 से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती : कॉन्स्टेबल के 26000 से अधिक पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

 उत्तर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती को लेकर काफी लंबे समय से इंतज़ार है और अभ्यर्थियों को


तमाम प्रकार की चिंताएं और शंकाएं भी हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर विभाग से संकेत मिल रहे हैं कि रिक्त 26000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर कुछ अपडेट आ रही है जो आपके लिए जानना बेहद आवश्यक है। आइये बताते हैं कि क्या है अपडेट।

कितने पदों पर होगी भर्ती -

उत्तर प्रदेश पुलिस में 26310 कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों को भरे जाने की तैयारी चल रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इस संबंध में सूचनाएं निकल कर आ रही हैं। अभी तक आधिकारिक रूप से भर्ती बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी नही किया है लेकिन अभ्यर्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतज़ार जल्द ही ख़त्म हो सकता है।

कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन -

नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर अभी केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं लेकिन हमारी टीम को मिल रही जानकारी के अनुसार 26310 रिक्त पदों पर मई महीने के मध्य तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। हालांकि यह मई के पहले सप्ताह में भी जारी हो सकता है।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad