TGT PGT भर्ती में सीटें बढ़ाने की मांग, चयन बोर्ड सचिव के साथ बैठक - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

TGT PGT भर्ती में सीटें बढ़ाने की मांग, चयन बोर्ड सचिव के साथ बैठक

 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) एवं व्याख्याता (पीजीटी) के 4163 पदों पर शुरू हुई भर्ती में टीजीटी बायो के पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।


उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और व्याख्याता (PGT) के 4163 पदों पर शुरू हुई भर्ती में TGT जीवविज्ञान पदों की संख्या बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव से मुलाकात में कहा कि टीजीटी बायोलॉजी में सिर्फ 50 पद हैं। युवा मंच के अध्यक्ष जितेंद्र यादव अनिल सिंह ने यह मांग उठाई।

वैकेंसी UPSESSB TGT PGT भर्ती 2022

पुरुषों और महिलाओं के लिए कितनी रिक्तियां
टीजीटी में पुरुष वर्ग में 3213 और महिला वर्ग में 326 जबकि पीजीटी के तहत पुरुष वर्ग में 549 है।
महिला वर्ग में 75 पद हैं।

किस विषय में कितने पद हैं?

टीजीटी के 15 विषयों में दोनों वर्गों को जोड़कर पद की अधिकतम संख्या हिंदी और अंग्रेजी विषयों में है। इसके बाद विज्ञान में 540 और गणित में 533 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। पीजीटी के 18 विषयों में से अधिकतम 85 पद हिंदी विषय के हैं।

टीजीटी में पदों की संख्या:

अंग्रेजी 557, हिंदी 557, विज्ञान 540, गणित 533, सामाजिक विज्ञान 383, संस्कृत 291, गृह विज्ञान 179, शारीरिक शिक्षा 170, कला 148, वाणिज्य 38, संगीत गायन 23, कृषि 47, जीव विज्ञान 50, उर्दू 13, संगीत 10 हैं।

पीजीटी में कुल पद

हिन्दी 85, नागरिक शास्त्र 35, भौतिक विज्ञान 40, रसायन विज्ञान 39, जीव विज्ञान 50, भूगोल 52,गणित 22,अंग्रेजी 76, समाजशास्त्र 24, इतिहास 21, शिक्षाशास्त्र 10, मनोविज्ञान 12, कला 14, वाणिज्य 14, गृह विज्ञान 6 पद हैं।

टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जून 2022 से शुरू हो चुकी है।

 आधिकारिक वेबसाइट www.upsessb.org पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2022 है। 

9 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन अंतिम रूप से सब्मिट कर देना है। ऑनलाइन मोड से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2022 है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad