यूपी में 3243 पदों पर नयी लेखपाल भर्ती को भी मिली मंजूरी - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

यूपी में 3243 पदों पर नयी लेखपाल भर्ती को भी मिली मंजूरी

 अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं| और आप को रोजगार की तलाश है तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी आ चुकी है।


 कि उत्तर प्रदेश में लेखपालों की नई भर्तियों के लिए कर मंजूरी मिल चुकी है कृपया पूरी पोस्ट विस्तार से पढ़िए आपको महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी। विज्ञापन कब आएगा कितने पद रहने वाले हैं और नीचे दिए गए टेलीग्राम ग्रुप के लिंक को अवश्य ज्वाइन कर लीजिएगा।

UP LEKHPAL VACANCY LATEST NEWS

बता दे राज्य सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा नियमावली 2022 को यहां पर मंजूरी दे दी गई है।

 इसमें लेखपालों के पदों पर भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के स्थान पर अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है यानी अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पूरा जिम्मा है लेखपाल के पदों पर भर्ती कराने का। मूल पद 26337 में लेखपाल के तरीके 4510 पदों का विलय कर दिया गया है अब यह संख्या 30837 हो गई है।

 ऐसे में अप्रैल 2022 में लेखपाल के कुल 11328 पद रिक्त हैं लेकिन मौजूदा समय में 8085 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

UP LEKHPAL BHARTI 2022

बता दें शेष बचे 3243 नए पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो चुका है। अब यहां पर मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला भी हुआ है। कि राज्य सरकार ने वर्ष 2017 में लेखपाल के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया था।

 लेकिन नियमावली की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसका प्रावधान कर दिया गया है। जो कि नियमावली संशोधन 2022 को मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में अब पूर्ण रूप से लेखपालों की भर्ती का जिम्मा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का ही है।

UP LEKHPAL NEW VACANCY 2022

सबसे बड़ा सवाल यूपी में नए लेखपाल भर्ती के विज्ञापन कब आएगा तो बता दे 8085 पदों पर जो वर्तमान में लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

 यह प्रक्रिया जैसे ही पूरी होती है इसके बाद नए 3243 पदों पर विज्ञापन देखने को मिलेगा। बता दें जो यह नयी लेखपाल की भर्ती है यह पेट 2022 के बाद देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर आप नई भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपको लगातार तैयारी करने की आवश्यकता है।और पेट 2022 के लिए अच्छे से तैयारी करने की आवश्यकता है। क्योंकि आने वाले समय में कंपटीशन काफी बढ़ने वाला है। और 37 लाख अभ्यार्थियों ने पेट 2022 के फार्म को अप्लाई किया है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad