उत्तर भारत में कोहरे का कहर, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम? अभी मौसम का हाल क्या है? - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम? अभी मौसम का हाल क्या है?

उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते बिजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। इसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में सड़क हादसे बढ़ गए हैं। ट्रेनें रद्द होने लगी हैं। 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि शाम होते ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया। सुबह और शाम को घने कोहरे ने पूरे शहर को ओढ़ लिया। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जाने का अनुमान है। दिन में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बरेली में आज दिन में भी काफी ठंडक रही। यहां दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, रात में यहां का तापमान न्यूनतम सात डिग्री हो जाएगा।

 मेरठ में आज दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा और अब रात में छह डिग्री तक जाने का अनुमान है। सहारनपुर में दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा और अब रात में चार डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। 

अगले चार दिन तक कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर प्रदेश : यूपी के ज्यादातर शहरों में घना कोहरा रहने की आशंका है। पहाड़ों पर बर्फभारी का असर यूपी के मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। यहां न्यूनतम तापमान तेजी से घटने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad