KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा 2018 ; स्मार्ट तैयारी के लिए पढ़ें पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा 2018 ; स्मार्ट तैयारी के लिए पढ़ें पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को

KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा को क्रैक करने के लिए, आपको एक स्मार्ट तैयारी की रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है जिसमें पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अभ्यास भी शामिल होना चाहिए क्योंकि इससे आपकी गति और सटीकता में सुधार होगा।

 इसलिए,  KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा को उत्तीर्ण करने के अवसरों को बढ़ाने के लिए, हमने इस लेख में पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों की एक सूची को संकलित किया है। आप नीचे दी गयी तालिका से केन्द्रीय विद्यालय (KVS) PGT/ TGT/ PRT परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों की पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड कर सकते हैं-

पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्र
लिंक्स
PRT 2012 परीक्षा प्रश्न-पत्र
TGT 2013 परीक्षा प्रश्न-पत्र
PGT TGT (अर्थशास्त्र) 2013
PGT TGT (गणित) 2013
PRT PGT TGT (इतिहास) 2013
PRT TGT (संस्कृत) 2013
PRT TGT (सामाजिक अध्ययन) 2013
PGT TGT (इंग्लिश) 2011
PRT TGT PGT (कर्रेंट अफेयर्स)
PRT TGT PGT (रीजनिंग)
PGT गणित
PGT भौतिक
TGT गणित
TGT विज्ञान
TGT सामाजिक अध्ययन
PGT कंप्यूटर विज्ञान

पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास, परीक्षा की तैयारी करने में कई तरीकों से आपकी मदद कर सकता है।

 याद रखें कि KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा में कोई अनुभागीय समय-सीमा नहीं है और कोई भी विभागीय कट-ऑफ भी नहीं है।

आपका लक्ष्य केवल अपने स्कोर को अधिक से अधिक करना है, हालांकि आप यह आसानी से कर सकते हैं। तो, आइये- KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करने के कुछ प्रमुख लाभो पर एक नज़र डालते हैं:

1. परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलती हैं:

पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करने से, आपको KVS द्वारा अनुसरण किये गए परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलती हैं। आइए- KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा के परीक्षा पैटर्न पर संक्षेप में समझते हैं:

KVS PGT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018

     टेस्ट विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय

भाग - I सामान्य अंग्रेजी 10 10 3 घंटे

                 सामान्य हिंदी 10 10

भाग - II
सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स 10 10

रीजनिंग एबिलिटी         10 10

कंप्यूटर साक्षरता           10 10

शिक्षा शास्त्र                20 20

 विषय संबंधित            80 80

                       कुल 150 150

KVS TGT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018                     

टेस्ट विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय

भाग - I सामान्य अंग्रेजी 10 10 2 घंटे 30 मिनट
              सामान्य हिंदी 10 10

भाग - सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स 40 40
रीजनिंग एबिलिटी 40 40
            कंप्यूटर साक्षरता 10 10
                 शिक्षा शास्त्र 40 40

                           कुल 150 150

KVS PRT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018

टेस्ट विषय प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय

भाग - I सामान्य अंग्रेजी 10 10 2 घंटे 30 मिनट
सामान्य हिंदी 10 10
भाग - II सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स 10 10
रीजनिंग एबिलिटी 10 10
कंप्यूटर साक्षरता 10 10
शिक्षा शास्त्र 20 20
विषय सम्बंधित 80 80
                          कुल 150 150

2. महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पहचानने में मदद मिलती हैं:

पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करने से, आपको KVS के परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। इसलिए, छात्रों को KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा के विस्तृत पाठ्यक्रम को अवश्य रेफ़र करना चाहिए। हालांकि, तैयारी की गति को तेज़ करने के लिए, पहले महत्वपूर्ण विषयों का अभ्यास करने पर ही ध्यान देना चाहिए।

3. प्रश्नों के कठिनाई स्तर का विश्लेषण करने में मदद मिलती हैं:

इससे आपको प्रश्न-पत्रों यानी पेपर -1 और पेपर-2 दोनों विषयों और टॉपिक्स की कठिनाई का स्तर पता चलता हैं।

4. अपने मज़बूत और कमज़ोर क्षेत्रों को पहचानने में मदद मिलती हैं:

पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करते समय, अपने मजबूत और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करके इन्हें सुनिश्चित करें। सबसे पहले आप कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें और उन्हें बेहतर बनाने में अधिक समय व्यतीत करें। अपने कमजोर क्षेत्रों में अधिक समय और अपने मजबूत क्षेत्रों में कम समय प्रदान करें। उन विषयों का भी अभ्यास करें जो आपके मज़बूत क्षेत्र हैं लेकिन इसके लिए कम समय आवंटित करें। याद रखें कि हम सभी की अलग-अलग सक्षमता और सुधार के क्षेत्र हैं अत:  तदनुसार तैयारी की रणनीति को अनुकूलित करने की आवश्यकता होती है। इस तरह आप परीक्षा में उच्च स्कोर करने में सक्षम हो जायेंगे।

5. परीक्षा के दौरान प्रबंधन करने में मदद मिलती हैं:

पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करते समय, अभ्यास पैटर्न के विभिन्न क्रम का प्रयास करें और वह ऑर्डर चुनें जिससे आपको आपके समय का बेहतर उपयोग करने की अनुमति देगा। साथ ही, अभ्यास करते समय किसी भी प्रश्न के लिए एक से अधिक मिनट देने की कोशिश न करें। आपको इस परीक्षा में प्रश्नों को हल करने की गति में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।

6. सटीकता हांसिल करने में मदद मिलती हैं:

अभ्यास व्यक्ति को निपुण बनाता है! जितना अधिक आप अभ्यास करेंगे, उतना अधिक सटीकता आपमें आयेगी जो अंततः आपको परीक्षा में उच्च स्कोर प्राप्त करने में मदद करेगी। अभ्यास से आपको मूर्खतापूर्ण गलतियों और अनुमानित कार्यों से बचने में भी मदद मिलती है। मूर्खतापूर्ण गलतियों और अनुमान कार्यों से आपको गलत जवाब मिलेंगे और नकारात्मक अंकन में वृद्धि होगी।

इसलिए, पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करने से आपको KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा में सटीकता और उच्च स्कोर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), लाइब्रेरियन, प्राइमरी शिक्षक (PRT) और प्राइमरी शिक्षक (संगीत) के सभी पदों के लिए इस वर्ष कुल 8339 रिक्तियों पर ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित करेगाl

इसलिए, उम्मीदवारों को KVS 2018 परीक्षाओं में उच्च अंक स्कोर करने के लिए KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को डाउनलोड करने और अभ्यास करने की सलाह दी जाती है।







                     Sabhar   Jagranjosh.com

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad