उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में जेई (सिविल एवं मैकेनिकल) के 1904 पदों पर भर्तीयां जल्द, देखें डिटेल्स - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में जेई (सिविल एवं मैकेनिकल) के 1904 पदों पर भर्तीयां जल्द, देखें डिटेल्स


 उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में जेई (सिविल एवं मैकेनिकल) के 1904 रिक्त पदों पर जल्द से जल्द बहाली की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। दोनों संवर्गों के रिक्त पदों का पूरा ब्योरा एकत्र किया जा चुका है। 

विभागीय स्तर पर सारी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद खाली पदों पर चयन के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास अधियाचन भेजा जाएगा। 

विभागीय अधिकारियों की मानें तो डेढ़ साल पूर्व भी विभाग की ओर से आयोग को सिविल संवर्ग के जेई  के 554 पदों पर चयन कराने के लिए अधियाचन भेजा गया था, जिस पर प्रक्रिया अभी लंबित है जबकि 2013 के अधियाचन के आधार पर  2020 में आयोग ने 1447 चयनितों की सूची विभाग को भेजी है।

 इन सभी चयनितों को ज्वाइन कराने की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है। अलबत्ता डेढ़ साल पूर्व सिविल के 554 पदों पर चयन के लिए भेजे गए अधियाचन के साथ वर्तमान में रिक्त सिविल के 886 और मैकेनिकल के 464  रिक्त पदों को एक साथ संयुक्त रूप से भरने के लिए विभाग आयोग से अपील करने की तैयारी में है।  

जेई के पद        स्वीकृत     रिक्त पद

- जेई (सिविल)    4685    1440

’ मैकेनिकल        1926      464

- 1904 रिक्त  पदों पर जल्द बहाली शुरू होगी

- 1447 पदों का परिणाम सात साल बाद घोषित किया गया

चयन के लिए योग्यता:

- जेई (सिविल)- सिविल इंजीनियरिग में 03 साल का डिप्लोमा।

- जेई (मैकेनिकल)-मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा।

- वेतनमान- ग्रेड पे 4200

भरे जा रहे हैं पद:

विभागीय मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह की मानें तो विभाग के हर संवर्ग के रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। वहीं विभाग आयोग से अपील करेगा कि वह चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करा दे। 

प्रतिवर्ष नियुक्ति हो

सिंचाई विभाग डिप्लोमा इंजीनियर संघ  के अध्यक्ष सुधीर कुमार पंवार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष खाली होने वाले पदों के लिए प्रतिवर्ष नियुक्ति होनी चाहिए। 

7 वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद वर्ष 2013 के अधियाचन के 1447 पदों का परिणाम 2020 में घोषित किया। 554 पदों के चयन की प्रक्रिया अधीनस्थ चयन आयोग में विगत डेढ़ वर्ष से लम्बित है।   


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad