UPSC CSE : 10 फरवरी को नहीं जारी होगी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना, शीर्ष कोर्ट की रोक - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UPSC CSE : 10 फरवरी को नहीं जारी होगी सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचना, शीर्ष कोर्ट की रोक

यूपीएससी की ओर से इस बार सिविल सेवा परीक्षा 2021 संबंधित


अधिसूचना 10 फरवरी, 2021 को जारी की जानी थी, लेकिन वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के कारण इस पर रोक लग गई है। 

 संभवतया नई अधिसूचना में देरी हो सकती है।  बता दें कि कुछ नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से कोरोना महामारी के प्रभाव के कारण अभ्यर्थियों को यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अतिरिक्त मौका दिए जाने की मांग की थी।

  शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस बाबत हलफनामा मांगा है।  साथ ही मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी तक के लिए टाल दी है।

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने यूपीएससी को निर्देश दिया कि वह मामले की सुनवाई खत्म होने तक सिविल सेवा परीक्षा 2021 संबंधी अधिसूचना जारी न करे। 

इससे पहले, मामले में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा लिए किसी भी प्रकार से अतिरिक्त प्रयास उन उम्मीदवारों को नहीं दिया जाएगा, जिन्होंने अक्तूबर में आयोजित की गई परीक्षा में भाग लिया था अथवा कोविड-19 महामारी के कारण वे परीक्षा में भाग नहीं ले सके।

पिछली सुनवाई में न्यायालय में जवाब दाखिल करते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया था कि सरकार से जानकारी मिली है, वे अतिरिक्त मौका देने को लेकर सहमत नहीं है।

 न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने इस पर एएसजी को हलफनामा देने के लिए कहा था। जिस पर, उन्होंने 27 जनवरी तक का समय मांगा है। 

लोक सेवा अधिकारी बनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करनी होती है। हर साल लाखों युवा पूरी तैयारी के साथ इस परीक्षा में शामिल भी होते हैं।
 देश का सबसे अहम सरकारी सेवा विभाग भारत की प्रशासनिक सेवाओं को माना जाता है। इसमें चयन संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जानी वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE - Civil Service Examination) के माध्यम से होता है। जो सफलता प्राप्त कर पाते हैं वे सरकारी सेवा विभागों में अधिकारी बनते हैं। 
इन के लिए होती है सिविल सेवा परीक्षा  
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
भारतीय विदेश सेवा (IFS)
भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
भारतीय राजस्व सेवा ग्रुप ए  (कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज) (IRS)
भारतीय राजस्व सेवा (आईटी) ग्रुप ए
भारतीय डाक सेवा ग्रुप ए
भारतीय सूचना सेवा (जूनियर ग्रेड) ग्रुप ए
इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस ग्रुप ए
इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस ग्रुप ए
इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस ग्रुप ए
इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस ग्रुप ए
इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस ग्रुप ए
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर का पद
इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस ग्रुप ए
इंडियन ट्रेड सर्विस ग्रुप ए (ग्रेड-3)
इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस ग्रुप ए
सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सर्विस ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड)
दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली सिविल सेवा (प्रशासनिक) ग्रुप बी
दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली पुलिस सेवा ग्रुप बी
पुडुचेरी प्रशासनिक सेवा ग्रुप बी
पुडुचेरी पुलिस सेवा ग्रुप बी 
आदि में नियुक्ति सिविल सेवा परीक्षा से मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad