UP GROUP-C भर्ती : देखें क्लर्क, लेखपाल समेत ग्रुप सी पदों की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पाठ्यक्रम, जानिए किस विषय से क्या पूछा जाएगा - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

UP GROUP-C भर्ती : देखें क्लर्क, लेखपाल समेत ग्रुप सी पदों की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पाठ्यक्रम, जानिए किस विषय से क्या पूछा जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ


सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसमें समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी होगा।

 पाठ्यक्रम व परीक्षा योजना को आयोग की वेबसाट http://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।


आप यहां भी UPSSSC ग्रुप सी पीईटी का पाठ्यक्रम देख सकते हैं-

भारतीय इतिहास अंक - पांच

सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध धर्म गौतम बुद्ध की जीवनी व शिक्षाएं, जैन धर्म- महावीर की जीवनी व शिक्षाएं, मौर्य वंश सम्राट अशोक, गुप्त वंश समुद्र गुप्त व चंद्र गुप्त द्वितीय, हर्षवर्द्धन, राजपूत काल, सल्तनत काल, मुगल साम्राज्य, मरठा, ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, ब्रिटिश राज का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन अंक- पांच

स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष, स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन: महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोनल और उग्र राष्ट्रवाद का उदय, विधायी संशोधन और ब्रिटिश इंडिया एक्ट 1935, भारत छोड़ो आंदोलन, आजाद हिंद फौज व नेता जी सुभाष चंद्र बोस

भूगोल अंक - पांच

भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां तथा नदियों की घाटी, भूजल संसाधन, पर्वत, पहाड़ियां तथा हिमनद, मरूस्थल और शुष्ट क्षेत्र, वन, खनिज संसाधन, भारत एवं विश्व राजनैतिक भूगोल, जलवायु और मौसम, टाइम जोन, जनसंख्याकीय परिवर्तन तथा प्रवास

भारतीय अर्थव्यवस्था अंक- पांच

भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक), योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएं, मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र, हरित क्रांति, दुग्ध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड, बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार, वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था, वर्ष 2014 के बाद आर्थिक सुधार, कृषि सुधार, ढांचागत सुधार, श्रम सुधार, आर्थिक सुधार व जीएसटी


भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन अंक-पांच

भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संसदीय प्रणाली, संघीय प्रणाली, संघ एवं केंद्रशासित प्रदेश, केंद्र-राज्य संबंध, न्यायिक ढांचा सर्वोच्च न्यायलय, उच्च न्यायालय, जिला प्रशासन, स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएं

सामान्य विज्ञान अंक- पांच

प्रारंभिक भौतिक विज्ञान, प्रारंभिक रसायन विज्ञान व प्रारंभिक जीव विज्ञान

प्रारंभिक अंकगणित अंक- पांच

पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव, प्रतिशतता, साधारण अंकगणितीय समीकरण, वर्ग एवं वर्गमूल, घातांक एवं घात औसत

सामान्य हिंदी अंक-पांच

संधि, विलोम शब्द, पर्यावाची शब्द, वाक्यांशो के लिए एक शब्द, लिंग, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द, मुहावरे-लोकोक्तियां, सामान्य अशुद्धियां, लेखक और रचनाएं (गद्य एवं पद्य)


सामान्य अंग्रेजी अंक-पांच

अंग्रेजी व्याकरण व अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न


तर्क एवं तर्कशक्ति अंक-पांच

वृहत एवं लघु, क्रम एवं रैंकिंग, संबंध, समूह से भिन्न को अलग करना, कैलेंडर एवं घड़ी, कारण और प्रभाव, कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर), निगमनात्मक तर्क, कथन विश्लेषण एवं निर्णय


सामयिकी अंक-10

भारतीय एवं वैश्विक


सामान्य जागरूकता अंक-10

भारत के पड़ोसी देश, देश, राजधानी एवं मुद्रा, भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश, भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा, विधान परिषद, राष्ट्रीय एवं अंर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय, भारर्तीय पर्यटन स्थल, भारत की कला एवं संस्कृति, भारत एवं विश्व के खेल, भारतीय अनुसंधान संगठन, प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक, पुरस्कार एवं विजेता, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचना एवं विश्लेषण-दो गद्यांश अंक 10

प्रत्येक पर पांच प्रश्न


ग्राफ की संख्या एवं विश्लेषण दो ग्राफ अंक 10

प्रत्येक पर पांच प्रश्न


तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण दो तालिकाएं अंक-10

प्रत्येक पर पांच प्रश्न

यूपीएसएसएससी भर्ती में आवेदन के लिए योग्यता (upsssc group c eligibility):

इस भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग में क्लर्क, लेखपाल, वनरक्षक , गन्ना पर्यवेक्षक और सहायक लेखाकार जैसे विभिन्न पदोंं के लिए भर्ती नोटिफिकेशसन जारी किया जाएगा। 

इस भर्ती में 12वीं पास, स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स वाले अभ्यर्थी अलग-अलग पद की योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकेंगे। 

आपकी योग्यता के हिसाब से किस पद के लिए आवेदन करना उचित होगा इसकी जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन (UPSSSC Recruitment Notification) जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

UPSSSC Group C PET Exam 2021 Syllabus Notification


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad