जवाहर नवोदय विद्यालय ( JNV ) की छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा टली, अब यह परीक्षा होगी मई और जून के महीने में दो भागों में आयोजित - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

जवाहर नवोदय विद्यालय ( JNV ) की छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा टली, अब यह परीक्षा होगी मई और जून के महीने में दो भागों में आयोजित

जवाहर नवोदय विद्यालय ( जेएनवी ) की छठी कक्षा में दाखिले के


लिए होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी - JNVST ) 2021 की तारीख को बदल दिया गया है। 

इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किा गया है, जिसमें लिखा गया है कि परीक्षा की तारीखों को रिशिड्यूल किया गया है। 

अब यह परीक्षा मई और जून के महीने में दो भागों में आयोजित की जाएगी, जबकि पहले यह परीक्षा 10 अप्रैल को होनी थी। जेएनवीएसटी 2021 परीक्षा मिजोरम, मेघालय और नागालैंड को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी।

 वहीं मिजोरम, मेघालय और नागालैंड में कक्षा 6 की परीक्षा 19 जून को प्रवेश परीक्षा देंगे। 

पेपर पैटर्न:

सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे  का होगा। परीक्षा  11:30 am से 01:30 pm तक ली जाएगी। 

इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।   

मेंटल एबिलिटी टेस्ट---40 सवाल-- 50अंक --- 60 मिनट

अर्थमेटिक टेस्ट ---20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

लैंग्वेज टेस्ट ----20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

कुल -----80 सवाल--- 100 अंक--- 1 घंटा


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad