यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 13 अप्रैल है लास्ट डेट - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 13 अप्रैल है लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में रिक्त असिस्टेंट


प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 27 फरवरी 2021 से प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

 इस भर्ती का आयोजन विज्ञापन संख्या 50 के तहत किया जा रहा है, जिसमें कुल 49 विषय शामिल हैं।

 इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें आठ विषय ऐसे हैं, जिनमें पदों की संख्या 100 से अधिक है। हिन्दी में सर्वाधिक 162 पद हैं। 

आयोग ने इस भर्ती के लिए नई वेबसाइट www.uphesc2021.co.in बनाई है। पहले रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है।

 अब 13 अप्रैल तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 


आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग/ यूआर और ईडब्ल्यूएस- 2000 रुपये 

एससी/ एसटी/ पीएच- 1000 रुपये 


वेतन- 

 15600 रुपये प्रति माह से लेकर 39100 रुपये प्रति माह तक।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।


आयु सीमा- 62 वर्ष

आयु की गणना 01.07.2021 तक की आयु के आधार पर की जाएगी। 


शैक्षिक योग्यता-

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट/स्लेट क्वालिफाइड होना भी जरूरी है।


विषय पदों की संख्या 

रसायन विज्ञान 159                                                                                                                                      
 भूगोल142
अंग्रेजी133
बीएड113
राजनीतिशास्त्र109
समाजशास्त्र102
अर्थशास्त्र100
उद्यान विज्ञान07
उर्दू10
कृषि आनुवांशिकी एवं पादप प्रबंधन04
एशियन कल्चर01
कीट विज्ञान05
कृषि अभियंत्रण08
कृषि अर्थशास्त्र07
कृषि प्रसार11
कृषि रसायन11
 कृषि वनस्पति07
कृषि सांख्यिकी06
गृह विज्ञान12
चित्रकला04
जैव रसायन01
दर्शनशास्त्र06
पशुपालन एवं डेयरी02
पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान08
पादप रोग विज्ञान05
प्राचीन इतिहास24
प्राणी विज्ञान96
भूगर्भ विज्ञान04
भूमि संरक्षण02
भौतिक विज्ञान98
मनोविज्ञान66
वनस्पति विज्ञान92
वाणिज्य में79
शारीरिक शिक्षा23
शिक्षा शास्त्र40
संगीत गायन12
संस्कृत74
सांख्यिकीय18
समाजशास्त्र102
सैन्य विज्ञान42
 इतिहास41
विधि41
शस्य विज्ञान13
 गणित96
संगीत तबला02
 मानव शास्त्र01
संगीत वादन01
 संगीत सितार01
महिला अध्ययन01

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-46 के तहत भूगर्भ विषय के एक खाली पद के लिए भी आवेदन लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad