7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, DA मद में की भारी बढोतरी, अप्रैल 2021 से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन - updatesbit

Career, Job and Money Tips

Post Top Ad

7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, DA मद में की भारी बढोतरी, अप्रैल 2021 से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के अधीन लाखों कर्मचारियों को बड़ा


ऐलान किया गया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने महंगाई भत्ते को 105 रु से बढ़ाकर 210 रु प्रति माह करने का ऐलान किया है। 

बढ़ा हुआ भत्ता 1 अप्रैल 2021 से मिलेगी।

 केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणी के अनुसूचित रोजगार से जुड़े कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता की दर को बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने बढ़ी हुईं दरों का ऐलान करते हुए कहा "इस कदम से देश के उन करीब 1.50 करोड़ श्रमिकों को लाभ मिलेगा जो केंद्र सरकार के विभिन्न अनुसूचित रोजगारों से जुड़े हैं। 

VDA में बढ़ोतरी से उन्हें इस महामारी के मुश्किल वक्त में सहारा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने ये भी स्पष्ट किया कि मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) द्वारा आदेश जारी हो चुके हैं और इसे 1 अप्रैल 2021 से लागू माना जाएगा।

बता दें कि केंद्रीय क्षेत्र में अनुसूचित रोजगार के लिए निर्धारित दरें केंद्र सरकार, रेलवे प्रशासन, खदानों, तेल क्षेत्रों, प्रमुख बंदरगाहों या केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किसी भी निगम के प्राधिकरण के तहत प्रतिष्ठानों पर लागू होती हैं। 

ये दरें कॉन्ट्रैक्ट और कैजुअल दोनों तरह के कर्मचारियों के लिए भी समान रूप से लागू होंगी।

 केंद्रीय क्षेत्र में अनुसूचित रोजगार में लगे कर्मचारियों के लिए देश भर में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के निरीक्षण अधिकारियों के माध्यम से केंद्रीय क्षेत्र में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू किया जाता है। 

बता दें कि VDA में संशोधन श्रम ब्यूरो के संकलित औद्योगिक श्रमिकों के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है। 

इस नए वीडीए संशोधन के लिए जुलाई से दिसंबर 2020 के महीनों के लिए औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू का उपयोग किया गया है।


खदानों में कार्यरत कर्मचारी:-

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad